फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The businessman hanged himself in the hotel, the names of the policemen written in the suicide note

Indore News: व्यापारी ने होटल में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखे पुलिसकर्मियों के नाम

Fri, 16 Jun 2023 04:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 16 Jun 2023 04:45 PM IST
सार

पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पुलिस के एसआई महेश चौहान और एसटीएफ के सिपाही प्रशांत परिहार के नाम लिखे हैं।

विज्ञापन
The businessman hanged himself in the hotel, the names of the policemen written in the suicide note
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक व्यापारी ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसने पांच पन्ने के सुसाइड नोट में एक एसआई और एसटीएफ में पदस्थ एक सिपाही सहित आधा दर्जन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। व्यापारी ने लिखा है कि उसे झूठे केस में फंसाया गया और उसके बाद से पुलिसकर्मी उससे लाखों रुपए वसूल कर चुके थे। डिमांड इतनी बढ़ गई थी कि वह उसे धमकाकर पत्नी के जेवर तक मांग रहे थे। व्यापारी ने भंवरकुआ इलाके की द ग्रांड होटल में गुरुवार रात सुसाइड किया। भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि राजीव पुत्र सुधीर प्रसाद शर्मा निवासी रायल बंग्लो ने सुसाइड किया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पुलिस के एसआई महेश चौहान और एसटीएफ के सिपाही प्रशांत परिहार के नाम लिखे हैं। इसके अलावा जिस बिल्डिंग में राजीव अपना शोरूम संचालित करते थे उसके मालिक अशोक गोयल और दुकान के कर्मचारी विकास जड़िया और उसकी मां नर्मदा बाई समेत कई अन्य लोगों के नाम भी लिखे हैं।
विज्ञापन


सुसाइड से पहले 15 हजार रुपए लेकर निकला था वह भी छीन लिए
राजीव ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह गुरुवार दोपहर घर से 15 हजार रुपए लेकर निकला था लेकिन उसे भी एसटीएफ के सिपाही प्रशांत परिहार के साथी ने रास्ते में छीन लिए। जिसके बाद वह होटल में आया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। अफसर मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed