फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The businessman had gone to distribute the wedding cards of his son, then know what happened

Indore crime: बेटे की शादी के कार्ड बांटने गया था कारोबारी, चोरों ने लाखों के माल पर कर दिया हाथ साफ

Sun, 20 Nov 2022 01:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Nov 2022 01:03 PM IST
सार

विजय नगर क्षेत्र केे एक सूने घर के ताले तोड़कर चोर पांच लाख रुपये और 10 तोला सोना ले गए। दो संदेही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
The businessman had gone to distribute the wedding cards of his son, then know what happened
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में अपनी पत्नी के साथ बेटे की शादी के कार्ड बांटने गए एक कारोबारी के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। कारोबारी ने घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के दरवाजे खुले थे और उसमें रखा सोना और नकदी गायब थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदेही कैैद हुए हैं। पुलिस चोरों की खोजबीन मेें जुटी है।

विज्ञापन

घटना स्कीम नंबर 74 के डी सेक्टर की है। यहां रहने वाले प्रदीप सबरवाल रेडिमेड कपड़ों के कारोबारी हैं। उनके बेटे रोहन की अगले माह 15 दिसंबर को शादी है। वे अपनी पत्नी के साथ शाम को कार्ड बांटने घर से निकले थे। इस बीच उनका भतीजा घर पर पहुंचा तो उसने घर का ताला टूटा देखा। भतीजे रोहित ने प्रदीप को काॅल कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। प्रदीप घर पहुंचे तो देखा कि पूरा घर बिखरा पड़ा और कमरे की दोनों अलमारियों के ताले टूटे हैं। लाॅकर मेें रखे पांच लाख रुपये, सोने के कंगन, अंगूठी, टॉप्स गायब मिले। कुल मिलाकर 10 तोला आभूषण चोर ले गए।

विज्ञापन

रैकी कर घुसे थे घर में
पुलिस को आशंका है कि चोर कई दिनों से घर की रैकी कर रहे होंगे। जब प्रदीप घर से निकले तो चोर मौका देख चोरी करने पहुंच गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को घर की तरफ आते दो संदेहियों पर शक है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सबरवाल परिवार के नौकरों की जानकारी भी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed