{"_id":"63415adc24fc5a74e16eee97","slug":"teacher-molested-a-12-year-old-student-in-a-madrasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: मदरसे में 12 साल की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, परिजन समझाने गए तो उन्हें आरोपी के बेटों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: मदरसे में 12 साल की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, परिजन समझाने गए तो उन्हें आरोपी के बेटों ने पीटा
Sat, 08 Oct 2022 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 08 Oct 2022 04:46 PM IST
सार
इंदौर में सबक सिखाने के नाम पर मदरसा शिक्षक छात्रा से छेड़छाड़ करता था। छात्रा की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर के एक मदरसे के शिक्षक पर 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। साथ ही उसके बेटों पर पीड़ित छात्रा के परिजनों को पीटने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस न मामले की जानकारी दी है। बताया गया कि पीड़ित छात्रा सितंबर से मदरसे में जा रही है। उसे पढ़ाने के दौरान आरोपी शिक्षक बहाने से उसे छूता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक हफ्ते पहले भी जब वह अन्य विद्यार्थियों के साथ निकल रही थी तब आरोपी शिक्षक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की थी। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई थी। जिस पर पीड़िता के पिता और चाचा शिक्षक से बात करने उसके घर पहुंचे थे, जहां आरोपी शिक्षक के दो बेटों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।
चंदननगर थाना निरीक्षक अभय नेमा ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को 52 वर्षीय मदरसा शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के दो बेटों के खिलाफ भी पीड़िता के पिता और चाचा की पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया है, उन्होंने कहा कि तीनों की तलाश शुरू कर दी गई है।