फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Table tennis competition for the first time for senior citizens of Indore

Indore News: शहर के सीनियर सिटीजन के लिए पहली बार टेबल टेनिस स्पर्धा, आठ महिलाओं सहित 34 वृद्धों ने दिखाया जोश

Mon, 14 Jul 2025 09:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 09:18 PM IST
सार

इंदौर में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें 34 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बुजुर्गों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। समापन 16 जुलाई को होगा, जबकि पुरस्कार वितरण 19 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
Table tennis competition for the first time for senior citizens of Indore
इंदौर में पहली बार बुजुर्गों के लिए टेटे स्पर्धा आयोजित की जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं कि उम्र चाहे जो भी हो, जब मन युवा हो और शरीर में जोश भरपूर हो, तो हर दिन एक नया उत्सव बन सकता है। इसी विश्वास को साकार करते हुए इंदौर शहर में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 14 जुलाई से शुरू हुए इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 34 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 26 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। टेबल टेनिस की यह टक्कर 16 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर का प्राचीन शिव मंदिर : ऊंचे टीले पर बसाए गए इन्द्रेश्वर महादेव मंदिर, अल्प वर्षा पर होता था इनका अभिषेक
विज्ञापन


इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि बुज़ुर्गों के जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और उनके चेहरे पर खुशियों की चमक लौटाना भी है। आनंदम स्पोर्ट्स विंग द्वारा आयोजित इस आयोजन में कुल 34 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 26 पुरुष व 8 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सावन में कावड़ यात्राओं से जाम ट्रक रूट, 130 किमी घूमकर जाएंगे वाहन

आयोजन के पहले दिन कई रोचक मुकाबले भी देखने को मिले। आयोजन में न सिर्फ प्रतिस्पर्धा की भावना, बल्कि बुज़ुर्गों के भीतर छिपे उत्साह और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता का समापन 16 जुलाई को होगा, जबकि विजेता प्रतिभागियों को 19 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि एक ऐसा मंच भी है, जहां बुजुर्गों को फिर से जीने का नया हौसला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed