{"_id":"63fca98c33e4b6f9a10c63d3","slug":"super-corridor-indore-accident-news-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पांच बेटियों को अकेले पाल रही मां को ट्रक ने रौंदा, नौकरी से जा रही थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पांच बेटियों को अकेले पाल रही मां को ट्रक ने रौंदा, नौकरी से जा रही थी घर
Mon, 27 Feb 2023 06:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 27 Feb 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
सुपर कॉरिडोर पर लगातार हो रहे हादसे
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी बन रहे इंदौर में सडक़ हादसों में जान जाना सामान्य बात होता जा रहा है। चिंता की बात यह है कि एक ही सडक़ पर बार बार हादसे होने के बावजूद भी प्रशासन की नींद नहीं खुलती है और जिम्मेदार चुप्पी साधकर बैठे रहते हैं।
हादसों का पर्याय बन रहे सुपर कॉरिडोर ने रविवार को फिर एक महिला की जान ले ली। तेज रफ्तार वाहन चालक ने महिला को टक्कर मारने के बाद बुरी तरह से रौंद दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला दोपहिया वाहन से उज्जैन से धार जा रही थी। वह अपनी पांच बेटियों को अकेले पाल रही थी और उज्जैन में रहकर नौकरी करती थी। छुट्टी के दिन अपनी मां से मिलने धार जा रही थी।
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 10.50 बजे हुआ। मृतका निशा (33) पति संतोष उर्फ बंटी चौधरी निवासी दत्तगली धार है। निशा का तीन साल पहले पति से अलगाव हो चुका। परिजन ने बताया दोनों अलग रहते हैं। निशा की पांच बेटियां हैं जिन्हें पालने के लिए वह उज्जैन में रहकर नौकरी कर रही थी। रविवार को वह उज्जैन से धार जा रही थी, तभी सुपर कॉरिडोर पर किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्ककर के बाद वह जैसे ही गिरी वाहन से उसे रौंद दिया। सडक़ के राहगीरों ने जख्मी समझकर उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने निशा की गाड़ी नंबर के नंबर से उसका मोबाइल नंबर निकाला और घर पर सूचना दी।
विज्ञापन
टीआई बोले सर्विस रोड पर बड़े वाहन चलने से हो रहे हादसे
एरोड्रम टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रैक का काम चल रहा है। इस वजह से वहां पर मेनरोड पूरी तरह से बंद है। सारा ट्रैफिक सर्विस रोड से जा रहा है। इसमें बड़े वाहन भी हैं जो तेज गति से चलते हैं और छोटे वाहन चालक उनकी चपेट में आ जाते हैं। इसी वजह से हादसे हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट यहां ले रहा आकार
शहर का सुपर कॉरिडोर विकास के लिहाज से सबसे प्रमुख क्षेत्र में आता है। टीसीएस, इन्फोसिस, यश टेक्नोलॉजी समेत यहां पर दुनियाभर की शीर्ष कंपनियां आ रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट स्टार्टअप पार्क भी यहीं पर आकार ले रहा है। मेट्रो ट्रेन का काम भी सबसे तेज गति से यहीं पर चल रहा है। इन सबके बावजूद इंदौर में सबसे अधिक दुर्घटना के लिए भी यही क्षेत्र जाना जाता है।