फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Student preparing for PSC molested girl, case registered

Indore:पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने की युवती से छेड़छाड़, केस दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Apr 2023 07:29 PM IST
सार

युवती पालदा क्षेत्र में रहती है।वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। आरोपी अमित चौहान महू गांव का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन भी थाने पहुंचे और कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और छात्रा उसकी पूर्व परिचित है। युवक ने कोई छेड़छाड़ नहीं की।

 

विज्ञापन
Student preparing for PSC molested girl, case registered
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के जुनी इंदौर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने क्षेत्र में ही रहने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। छात्र पीएससी की तैयारी कर रहा है और इंदौर रहकर पढ़ाई करता है। उसने युवती को रोका और जबरदस्ती गाड़ी पर बिठाया और शहर से बाहर ले जाने लगा। इसका युवती ने विरोध किया तो छात्र ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस घटना की जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने युवती के साथ जूनी इंदौर थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

महू गांव में रहता है आरोपी

युवती पालदा क्षेत्र में रहती है।वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। आरोपी अमित चौहान महू गांव का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन भी थाने पहुंचे और कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और छात्रा उसकी पूर्व परिचित है। युवक ने कोई छेड़छाड़ नहीं की।

विज्ञापन


ट्रक में छुपा कर मणीपुर से लाई दो करोड़ की अफीम

नारकोटिक्स विभाग में ट्रक में छुपाकर लाई जा रही 80 किलो अफीम जब्त की। अफीम मणीपुर से गुजरात पहुंचाई जा रही थी। इस बीच अफसरों ने सूचना मिलने पर ट्रक का इंदौर में पीछा किया और उसे पकड़ा। अफीम को छुपाने के लिए ट्रक के केबिन में खास जगह बनाई गई थी। ट्रक में दिखाने के लिए मक्का भरा गया था। पुलिस चालक से पूछताछ कर अफीम की खेंप भेजने वाले की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed