फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Six Police Personnel, Including the Aerodrome Police Station In-Charge, Attached to Police Lines.

इंदौर: मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा नेता से अभद्रता, थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Sat, 10 Oct 2026 09:42 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 09:42 AM IST
सार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कार पार्किंग विवाद के बाद मारपीट और थाने में अभद्रता के आरोप सामने आए हैं। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया।

विज्ञापन
Six Police Personnel, Including the Aerodrome Police Station In-Charge, Attached to Police Lines.
मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है।

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। यहां एक व्यक्ति ने बाइक सवार दो युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करने और उसके साथ आए भाजपा नेता से अभद्रता व मारपीट करने के आरोप लगे। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी, एक सब-इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जयदीप दुबे एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहते हैं। बताया जाता है कि वह अपनी कार घर के सामने पार्क कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस बात को लेकर जयदीप और दोनों युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने जयदीप के साथ मारपीट की। घटना के बाद जयदीप शिकायत लेकर एरोड्रम थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की। इसके बाद जयदीप ने पूरे मामले की जानकारी अपने साले को दी, जो भाजपा में पदाधिकारी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौरः नामी रेस्टोरेंट के खाने में मिला कॉकरोच, त्योहारों से पहले अलर्ट पर खाद्य विभाग, कई जगह छापे
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक के समर्थक थाने पहुंचे
आरोप है कि जयदीप के साले जब थाने पहुंचे, तो उनके साथ भी पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और मारपीट की। इसके बाद भाजपा नेता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी भाजपा विधायक गोलू शुक्ला को दी। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक थाने पहुंच गए और वहां घेराव कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा को जांच के लिए थाने भेजा गया। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह कुशवाह, सब इंस्पेक्टर संजय विश्नोई, सिपाही संजय डांगी, राजू रावत सहित सात पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया।

पुलिस कार्रवाई के बाद उठे सवाल
इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले व्यक्ति की शिकायत दर्ज करने में कथित आनाकानी और भाजपा नेता के साथ अभद्रता व मारपीट के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारियों की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed