फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The Indian and West Indies teams arrived in Indore; fans flocked to the airport to catch a glimpse of

इंंदौर : इंदौर आई भारत और वेस्टइंडीज की टीम, वैभव, शुभमन को देखने एयरपोर्ट पर उमड़े प्रशंसक

Sat, 10 Oct 2026 04:00 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 10 Oct 2026 04:00 PM IST
सार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर इंदौर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है।  शनिवार को दोनों टीमें शहर पहुंचीं तो एयरपोर्ट से होटल तक प्रशंसकों की भीड़ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आई। 

विज्ञापन
Indore: The Indian and West Indies teams arrived in Indore; fans flocked to the airport to catch a glimpse of
इंदौर आई टीम - फोटो : amarujala

विस्तार

रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए शनिवार दोपहर दोनों टीमें इंदौर आ गईं। खिलाड़ियों को करीब से निहारने के लिए एयरपोर्ट पर प्रशंसकों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। क्रिकेट प्रेमी खासकर वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल को देखने आए थे। अब दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन

 

एयरपोर्ट से एक कार में गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर सीधे होलकर स्टेडियम गए, जबकि तिलक वर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, मयंक यादव सहित अन्य खिलाड़ी होटल पहुंचे। शाम को दोनों टीमें स्टेडियम में अभ्यास के लिए भी पहुंचेंगी। वहां भी क्रिकेट प्रेमी उन्हें देखने के लिए जुटेंगे।

विज्ञापन

 

दोनों टीमों के खिलाड़ी शनिवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर एमपीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और सुपर कॉरिडोर से होते हुए बस होटल पहुंची। होटल के बाहर भी प्रशंसकों की भीड़ अपने प्रिय खिलाड़ियों को देखने के लिए खड़ी थी। होटल कर्मचारियों ने तिलक लगाकर दोनों टीमों का स्वागत किया। इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने कमरों में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम में इंदौर का कोई खिलाड़ी नहीं

इस बार भारतीय टीम में इंदौर का कोई खिलाड़ी नहीं है, लेकिन इंदौर के अंपायर नितिन मेनन भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में थर्ड अंपायर की भूमिका में स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। स्टेडियम के बाहर शनिवार को भारतीय टीम की टी-शर्ट और लोगो बिके। इसके अलावा, टिकट के लिए भी लोग स्टेडियम के आसपास चक्कर काटते नजर आए। वेबसाइट पर स्टेडियम के ज्यादातर टिकट बिक गए। अब ऑफलाइन टिकट के लिए मारामारी मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed