फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   silent Heart Attack case on bike indore news

Heart Attack: चलती बाइक पर हार्ट अटैक, 26 साल के युवक ने दम तोड़ा, डेढ़ साल की बेटी ने पिता को खोया

Mon, 19 Feb 2024 09:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 19 Feb 2024 09:02 PM IST
सार

छोटे भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था राहुल। हार्ट अटैक Heart Attack आते ही बाइक से गिर गया। लोग अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बच सकी। 
 

विज्ञापन
silent Heart Attack case on bike indore news
चलती गाड़ी पर आया हार्ट अटैक। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में चलती बाइक पर एक युवक को हार्ट अटैक Heart Attack आ गया। जब वह अपने छोटे भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था तभी यह घटना हुई। हार्ट अटैक आते ही वह चलती बाइक से नीचे गिर गया। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मूसाखेड़ी निवासी राहुल रायकवार को हार्ट अटैक आया। राहुल की उम्र 26 वर्ष है। शनिवार को राहुल अपने छोटे भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था। राहुल बाइक पर पीछे बैठा था और उसका छोटा भाई बाइक चला रहा था। राहुल को रास्ते में सीने में दर्द उठा। इसके बाद वह चलती बाइक से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से छोटा भाई उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि साइलेंट अटैक की वजह से मौत हुई है। राहुल की डेढ़ साल की बेटी है। दो दिन पहले ही उसने बेटी का मुंडन कराया था। राहुल इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसके जाने से नन्ही बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। 
विज्ञापन


24 घंटे में दूसरा मामला आया
शनिवार को साइलेंट हार्ट अटैक से राहुल की मौत के बाद 24 घंटे में ही दूसरा मामला सामने आ गया। रविवार को जगदीश (32) पुत्र मांगीलाल सरेल पत्नी भूमिका के साथ घर से कुछ सामान लेने नजदीक की दुकान पर गए थे। वे दोनों टहलते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पति को सीने में दर्द हुआ। पत्नी ने कहा डॉक्टर को दिखा लेते हैं। एक-दो मिनट बाद ही वे नीचे गिर गए और बेसुध हो गए। पत्नी भूमिका ने कई बार आवाज लगाई लेकिन जगदीश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तब भूमिका ने जीजा सुनील को कॉल किया। सुनील के आने तक भूमिका आसपास मौजूद लोगों की मदद से जगदीश को लेकर गीतांजलि अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने प्रारंभिक चेकअप के बाद जगदीश को एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय पहुंचने पर डॉक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह तक जीजा सुनील ने भूमिका और बहनों से मौत की बात छुपाए रखी। दोपहर में सभी को इसकी जानकारी दी गई। घटना एरोड्रम थानाक्षेत्र के पल्हर नगर 60 फीट रोड की रविवार रात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग में आया छात्र को अटैक
कुछ दिन पहले 18 साल के छात्र माधव को कोचिंग में ही हार्ट अटैक आ गया था। वह भंवरकुआं इलाके की एक कोचिंग में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग ले रहा था। क्लास के बीच में ही उसे सीने में दर्द हुआ और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी।


लगातार बढ़ रहे कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले
इंदौर में कम उम्र में हार्ट अटैक आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्कूल और कालेज के बच्चों को भी अटैक आने के कई मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञ अनियमित दिनचर्या, अनहेल्दी भोजन, जंक फूड, नींद की कमी, तनाव को इसका प्रमुख कारण मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed