फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Schools will remain closed tomorrow for students from nursery to eighth in Indore

Indore: नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिन और बढ़ा अवकाश, कल भी बंद रहेंगे स्कूल

Mon, 09 Jan 2023 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 07:50 PM IST
सार

इंदौर जिले में शीतलहर अब भी असर दिखा रही है। सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर के सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश एक दिन और बढ़ा दिया गया है। यानी दस जनवरी को भी कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन
Schools will remain closed tomorrow for students from nursery to eighth in Indore
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर जिले के सभी स्कूल मंगलवार को भी बच्चों के लिए बंद रहेंगे। कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इससे पहले सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 6 जनवरी से 9 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश कुमार व्यास ने इस संबंध में आदेश-पत्र जारी कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि शीतलहर के कारण इंदौर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है, इसी को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा पूर्व में 6 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक जिले में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया था। शीतलहर की निरंतरता को देखते हुए अवकाश अवधि बढ़ाकर 10 जनवरी 2023 तक कर दी गई है। विद्यालयीन शिक्षक समय पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर का मौसम इस समय काफी सर्द है। रात का पारा लगातार गिर रहा है। बीते 24 घंटे के मुकाबले 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही। सोमवार सुबह कोहरे की चादर छाई रही। हवाओं का रुख उत्तरी होने से लगातार ठंडक बनी हुई है। इसी को देखते हुए स्कूली बच्चों का अवकाश एक दिन और बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed