फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Savji Dholakia motivational story rotary club event

Savji Dholakia: मैं कर्मचारियों को गिफ्ट में कार देता हूं क्योंकि उन्होंने ही मेरी कंपनी को बड़ा बनाया है

Sat, 23 Dec 2023 04:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 23 Dec 2023 04:26 PM IST
सार

कर्मचारियों को कार, घर जैसे महंगे गिफ्ट बांटने वाले पद्मश्री रावजी सावजी ढोलकिया ने इंदौर में बताए बिजनेस के सक्सेस मंत्र
 

विज्ञापन
Savji Dholakia motivational story rotary club event
सावजी ढोलकिया ने कर्मचारियों को बांटी कारों की तस्वीर दिखाई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आप देना शुरू करिए आपको मिलना शुरू हो जाएगा। मैं अपनी कंपनी के कर्मचारियों को गिफ्ट में कार, घर और अन्य चीजें इसलिए देता हूं क्योंकि यह कंपनी उनकी मेहनत से ही बनी है। यदि आप अपने कर्मचारियों की कद्र करेंगे तो वे आपकी कंपनी में घड़ी के कांटे देखकर काम नहीं करेंगे। वे उसे अपनी कंपनी मानकर काम करेंगे। यही भाव आपको दुनिया का बेहतर बिजनेसमैन बनाएगा। यह बात पद्मश्री सावजी ढोलकिया ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कही। वे यहां रोटरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मैं 12 साल का था तब मैंने सूरत पहुंचकर हीरा घिसने का काम शुरू किया था। उस समय मुझे तनख्वाह में महज 180 रुपए मिलते थे। आज मेरी कंपनी 6 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है। यह सब मैं अपने कर्मचारियों की मेहनत के बल पर हासिल कर पाया हूं। मैंने अपने बेटे द्रव्या को जिंदगी का सबक सिखाने के लिए एक महीने के लिए केरल भेजा। वह भी केवल सात हजार रुपए देकर। द्रव्या ने अमेरिका से एमबीए किया था लेकिन मैं चाहता था कि मेरा बेटा असल जिंदगी में मैनेजमेंट करना सीखे। हमारे ब्रांड 'कृष्णा डायमंड ज्वेलरी' के देशभर में 6500 से भी अधिक आउटलेट हैं। बचपन में मां हमेशा कहती थीं कि तुम चाचा जैसा बनकर दिखाओ। आज मेरे चाचा मेरे गुरु भी हैं और हीरे के व्यापार में प्रतिस्पर्धी भी। मैंने अपने चाचा से ही यह गुर सीखा था। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को इतनी सुविधाएं और गिफ्ट
सावजी ढोलकिया श्री हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन हैं। वह अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देते हैं। ऐसे गिफ्ट में कार, घर और बेशकीमती जेवरात शामिल होते हैं। वह 1995 से ऐसा करते आ रहे हैं। ढोलकिया अपने कर्मचारियों को अपने परिवार के सदस्य के तौर पर ही देखते हैं। यहां तक की कर्मचारियों के पैरेंट्स को हर साल एक टूर पर भी भेजते हैं। अब तक 4000 से ज्यादा कर्मचारियों को वह कार, घर और गहने दे चुके हैं। यदि किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 58 साल की उम्र तक आर्थिक सहयोग किया जाता है ताकि वह पूरा परिवार आत्मनिर्भर बन सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर के रोटरी सदस्य पहुंचे इंदौर
इंदौर में चल रहे दो दिवसीय आयोजन में देशभर के रोटरी सदस्य इंदौर पहुंचे हैं। इसमें पद्मश्री सावजी भाई ढोलकिया, अजय रेड्डी कप्तान भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम, गब्बर नेगी फोरमैन सिखयारा टनल चैंपियन, यशराज भारद्वाज सबसे अधिक पेटेंट वाले सबसे युवा इनोवेटर, अमन अक्षर कवि गीतकार लेखक, एकाग्र शर्मा वक्ता कवि और कई अन्य चेंजमेकर्स आ रहे हैं। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रितु ग्रोवर, कॉन्फ्रेंस चेयर टोनी शुक्ला, रवि किरण कुलकर्णी, रोटरी फाउंडेशन ट्रस्टी डॉ भरत पंड्या, रोटरी पब्लिक इमेज के वाइस चेयरमैन घनश्याम सिंह, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर संजीव गुप्ता, रजनीश जायसवाल, मनीष शर्मा, मनोज चांडक, डीजीई अनीश मलिक, डीजीएन सुशील मल्होत्रा, कुलभूषण चोपड़ा की मुख्य भूमिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed