फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: हिंदू युवक और मुस्लिम युवती पर हमला करने वाले गए जेल, आरएसएस के खिलाफ पर्चे बांटने वालों को भी पकड़ा

Sat, 27 May 2023 12:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 May 2023 12:17 PM IST
सार

इंदौर में हुई दोनों घटनाओं की वजह से शहर की फिजा खराब होने का डर, पुलिस ने सोशल मीडिया पर की सख्ती, हर पोस्ट पर नजर
 

विज्ञापन
attacked Hindu youth and Muslim girl anti rss bajran dal pamphlets
मारपीट के आरोपी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में हाल ही में हुई दो घटनाओं की वजह से शहर की फिजा बिगड़ने के डर से पुलिस ने सोशल मीडिया पर सख्त निगाह रखना शुरू कर दी है। हाल ही में इंदौर में घूमने जा रहे एक हिंदू युवक और मुस्लिम युवती पर भीड़ ने हमला कर दिया था। पुलिस ने घटना से जुड़े छह आरोपियों को शनिवार सुबह कोर्ट में भी पेश कर दिया है।  इसमें से तीन को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लिया गया है और बाकी तीन को जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। उधर रावजी बाजार थाना एरिया में आरएसएस और बजरंग दल को बदनाम करने वाले और भगवा लव ट्रैप को लेकर पर्चे बांटने वाले पांच आरोपी भी गिरफ्तार हो गए हैं और इन्हें भी प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत जेल जाएगा।


50 लोगों की भीड़ ने मारा था
तुकोगंज टीआई कमलेश शर्मा ने बताया, धेनु मार्केट में 40 से 50 की संख्या में एकजुट हुए युवक शोएब पिता मोहम्मद लतीफ निवासी उषागंज छावनी, शावेज लाला, मुजम्मिल अमीन लाला, सैफ उसका भाई छोटू उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इसमें शोएब, शावेज और मुजम्मिल को पुलिस रिमांड में लिया गया है और बाकी तीनों को जेल भेजने के आदेश हुए हैं। वीडियो देखकर अन्य लोगों की भी तलाश कर रहे हैं।

क्या था मामला
मेडिकल छात्र भावेश सुनहरे गुरुवार रात को अपनी मुस्लिम साथी छात्रा के साथ स्कूटी से जा रहे थे। एक होटल से भोजन कर दोनों लौट रहे थे तभी मुजम्मिल ने इनका पीछा किया और शोएब को बुलाया। इसके बाद इन लोगों ने आजाद नगर, नयापुरा व अन्य जगहों से युवकों को बुलाया और स्कूटी सवार भावेश व उसकी साथी को रीगल पर रोक लिया। युवती को कहा कि तुम इस्लाम को बदनाम कर रही हो और दोनों को पीटना शुरू कर दिया। भावेश ने रक्षा सूत्र बांधा हुआ था और छात्रा ने हिजाब पहना हुआ था। इसी वजह से दोनों का मारा गया। सड़क पर हिमांशु सिंह और यश जोशी इन्हें बचाने पहुंचे तो शोएब और मुजम्मिल ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। भावेश ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
attacked Hindu youth and Muslim girl anti rss bajran dal pamphlets
पर्चे बांटने वाले भी पकड़ाए - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
भगवा लव ट्रैप के पर्चे बांटने वाले भी धराए
वहीं भगवा लव ट्रैप में नहीं फंसने और बजरंग दल व आरएसएस के खिलाफ अनर्गल बातें लिखकर पर्चा बांटने के आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रावजी पुलिस ने इन्हें ढूंढने के लिए क्षेत्र के 80 कैमरे खंगाले। इसके बाद एक-एक कर पहचान की। मामले में तौसीफ शाहिद अली, शादाब सत्तार खान, शाहरूख बेग को रावजी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर धारा 153 के साथ अब प्रतिबंधात्मक धारा 151 भी लगाई गई है। पूछताछ में तौसीफ ने कबूला है कि उसे आजाद नगर के युवक ने पर्चे बांटने के लिए कहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed