{"_id":"63c5092361d50c15bb50bbe6","slug":"sadiq-was-living-as-vedprakash-easily-made-fake-aadhaar-pen-and-ration-card-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: वेदप्रकाश बनकर रह रहा था सादिक, ऐसे आसानी से बनवाए फर्जी आधार, पेन और राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: वेदप्रकाश बनकर रह रहा था सादिक, ऐसे आसानी से बनवाए फर्जी आधार, पेन और राशन कार्ड
Mon, 16 Jan 2023 02:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 16 Jan 2023 02:50 PM IST
सार
पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद सादिक है जो यहां पर वेदप्रकाश बनकर रह रहा था. उसने उत्तर प्रदेश में दसवीं की फर्जी मार्कशीट बनवाई थी जिसके आधार पर इंदौर में सभी तरह के दस्तावेज बनवा लिए.
विज्ञापन
वेदप्रकाश बनकर रह रहा था सादिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो कई साल से नाम बदलकर इंदौर में रह रहा था
पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद सादिक है जो यहां पर वेदप्रकाश बनकर रह रहा था. उसने उत्तर प्रदेश में दसवीं की फर्जी मार्कशीट बनवाई थी जिसके आधार पर इंदौर में सभी तरह के दस्तावेज बनवा लिए. पुलिस का कहना है कि उसने व्यापारिक लाभ के लिए यह किया हालांकि पुलिस इस पहलू पर भी काम कर रही है कि कहीं वह ख़ुफ़िया जानकारी जुटाने का काम तो नहीं था.
गृहमंत्री ने भी मांगी जानकारी
मामले में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पुलिस को पूरी जानकारी जुटाने के लिए कहा है. गौरतलब है कि हाल ही में इंदौर में हुए प्रवासी भारतीय सम्मलेन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की वजह से पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है.
कई दस्तावेज बनवाए
सादिक ने इंदौर में रहते हुए कई तरह के दस्तावेज बनवा लिए और वह कई तरह की सुविधाएं उठा रहा था. उसने पेन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड समेत सभी जरूरी दस्तावेज बनवा लिए थे.