फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   RSS Leader Hosabale says Macaulay education system leads to physical slave for years

Indore: होसबाले बोले- मैकाले शिक्षा प्रणाली के कारण देश वर्षों भौतिक गुलाम रहा, इससे मुक्त होना चाहिए समाज

Tue, 19 Dec 2023 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Dec 2023 06:19 AM IST
सार

संघ के सरकार्यवाह ने कहा कि गुलाम मानसिकता के कारण हिंदुत्व को नकारने, घृणा करने की प्रवृत्ति बौद्धिक वर्ग, विश्वविद्यालय, मीडिया और पाठ्यक्रमों में वर्षों तक कायम रही। इस प्रवृत्ति के कारण समाज को जिस प्रकार से विकसित होना चाहिए था, वैसा नहीं हो पाया।

विज्ञापन
RSS Leader Hosabale says Macaulay education system leads to physical slave for years
Dattatreya Hosabale - फोटो : Social Media

विस्तार

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि मैकाले की शिक्षा प्रणाली और मार्क्सवादी विचारों के कारण देश राजनीतिक स्वतंत्रता के बाद भी भौतिक गुलामी में दशकों तक रहा। समाज को गुलामी के गहरे प्रहार से मुक्त होना चाहिए। होसबाले सोमवार को आरएसएस मालवा प्रांत के नए भवन का लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।  इसका नाम सुदर्शन भवन दिया गया है। भवन का निर्माण डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति ने किया है। 

विज्ञापन

संघ के सरकार्यवाह ने कहा कि गुलाम मानसिकता के कारण हिंदुत्व को नकारने, घृणा करने की प्रवृत्ति बौद्धिक वर्ग, विश्वविद्यालय, मीडिया और पाठ्यक्रमों में वर्षों तक कायम रही। इस प्रवृत्ति के कारण समाज को जिस प्रकार से विकसित होना चाहिए था, वैसा नहीं हो पाया। समाज को समय-समय पर ठीक करने के लिए कई लोगों ने प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। होसबोले ने कहा कि भारतीयता, स्वदेशी और हिंदुत्व को लेकर संघ का आग्रह हमेशा रहा है, क्योंकि एक राष्ट्र के स्वाभिमान की समझ आगे बढ़े। उसके बल पर ही देश विकसित होना चाहिए। देश के स्वाभिमान को यदि हम भूल गए तो देश नाश की तरफ जाएगा, इसलिए स्वतंत्रता के आंदोलन करने वालों ने देश के मौलिक आधार पर ही जोर दिया, लेकिन स्वतंत्रता के बाद देश के स्वाभिमान पर आघात हुआ, इसका अनुभव हम करते हैं।

विज्ञापन

समाज ही संघ
होसबाले ने कहा कि वर्षों तक संघ ने बगैर कार्यालय के काम किया। अब जिला स्तर पर कार्यालय खुलने लगे हैं। यह विचार शुरू से रहा है कि संघ की कोई प्रॉपर्टी न हो। समाज का हर घर संघ का कार्यालय है, क्योंकि समाज ही संघ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed