Indore News:इंदौर केे विवि कैम्पस में सड़क हादसा, कार की टक्कर से छात्रा घायल
छात्रा दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आ रही थी जबकि कार चालक शीतल दास अपने एक दोस्त से मिलने विश्वविद्यालय कैंपस में जा रहा था। उसकी कार छात्रा के दोपहिया वाहन से टकरा गई। उसके बाएं पैर में चोट आ गई। वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैसे तो इंदौर के व्यस्त मार्गों पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं लेकिन खंडवा रोड स्थित विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक छात्रा घायल हो गई। उसके पैर में फ्रेक्चर हुआ है। इस हादसे को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि कैंपस की सड़कें काफी संकरी है और मोड़ भी ज्यादा घुमावदार है। ऐसे में यहां अक्सर हादसे होते रहते है। परिसर में चार पहिया वाहनों के चलाने पर या तो प्रतिबंध लगना चाहिए या फिर परिसर की सड़कें चौड़ी की जाए।
प्रोफेसर ने पहुंचाया अस्पताल
छात्रा दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आ रही थी जबकि कार चालक शीतल दास अपने एक दोस्त से मिलने विश्वविद्यालय कैंपस में जा रहा था। उसकी कार छात्रा के दोपहिया वाहन से टकरा गई। इसके बाद छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और उसके बाएं पैर में चोट आ गई। वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। छात्रा को घायल देख एक प्रोफेसर उसकी मदद के लिए रुके और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया है। टक्कर मारने वाले कार चालक की कार से ही छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा के पैर में फैक्चर हुआ है। मौके पर पुलिस जवान भी पहुंच गए थे उन्होंने कार जप्त कर ली।
सिटी बस की टक्कर से मौत, 24 लाख का मुआवजा
निजी अस्पताल में काम करने वाले एक युवक की तीन साल पहले सिटी बस की टक्कर से मौत हो गई थी। युवक ललित अचोट के परिजनों ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था और मुआवजा मांगा था। कोर्ट नेे 24 लाख रुपये देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया है।
