फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Red carpet for Rahul in Indore, grand welcome for Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: इंदौर में राहुल के लिए रेड कारपेट, भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ

Sun, 27 Nov 2022 08:39 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 27 Nov 2022 08:39 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह महू से इंदौर के लिए निकली।  राहुल गांधी के स्वागत के लिए महू से लेकर राजवाड़ा पर यात्रा मार्ग बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया है। कई जगह रेड कारपेट भी बिछाए गए है। 
 

विज्ञापन
Red carpet for Rahul in Indore, grand welcome for Bharat Jodo Yatra
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने रविवार सुबह महू से यात्रा शुरू की। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। राहुल तेज कदमों से चल रहे है और पीछे पीछे दूसरे नेता दौड़ रहे थे। राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता इतनी संख्या में थे कि पुलिस को राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पसीना आ गए। सुरक्षा के लिए मोटा रस्सा लेकर आगे चल रहे पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी। बड़ी मुश्किल से रास्ते से भीड़ को हटाकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रास्ता बनाने की जद्दोजहद यहां पुलिस जवान करते देखे गए।
विज्ञापन


बायपास पर यात्रा के लिए रेड कारपेट
बायपास पर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। रंग बिरंगी कतरन उड़ा कर भी राहुल का स्वागत किया गया।राहुल ने यहां कुछ देर फोन पर बात करते हुए चल रहे थे। वे स्टूडेंट,वरिष्ठ नागरिकों से भी मिले। वे टी ब्रेक के लिए भी एक जगह रुके। उनके साथ विधायक जीतू पटवारी भी कदम मिलाकर चल रहे थे। 
विज्ञापन


राजवाड़ा के आसपास शाम को नो व्हीकल जोन

रविवार सुबह यात्रा महू से शुरू हुई। राऊ, राजेन्द्र नगर, चोइथराम,कलेक्टोरेट  होते हुए यात्रा राजवाड़ा पर जाएगी। यहां राहुल एक सभा को संबोधित करेंगे।सभा को देखते हुए राजवाड़ा के आसपास शाम को नो व्हीकल जोन रहेगा। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश में यात्रा अब तक बुराहनपुर, खंडवा, खरगोन जिले 70 किलोमीटर का सफर कर इंदौर जिले की सीमा में आई। बलवाड़ा से महू के बीच वन क्षेत्र का सफर भारत जोड़ो यात्रियों ने वाहन में बैठ कर तय किया। वे  इंदौर में एक फुटबॅाल ग्राउंड पर रुकेंगे। यहां रविवार सुबह कंटेनर पहुंच गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed