फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rangpanchami ger booking app

Rangpanchami Ger: राजबाड़ा की छतों से देख सकेंगे रंगपंचमी की गेर, कलेक्टर ने लांच किया एप, निःशुल्क मिलेगी जगह

Thu, 28 Mar 2024 10:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 28 Mar 2024 10:06 PM IST
सार

इंदौर की गेर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल कराए जाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
 

विज्ञापन
rangpanchami ger booking app
बैठक में लिए निर्णय - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में 30 मार्च को रंगपंचमी के अवसर पर रंगारंग गेर निकलेगी। इस गेर के माध्यम से पूरा शहर रंगों से सराबोर होगा। इंदौर की इस रंग-बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल भी की जा रही है। इस बार गेर मार्ग के अनेक भवनों की बालकनी/छतों पर बैठकर मेहमान गेर का आनंद ले सकेंगे। इसकी बुकिंग के लिये कलेक्टर आशीष सिंह ने एक मोबाइल एप भी लांच किया है। इंदौर की गेर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल कराए जाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज स्मार्ट सिटी ऑफिस में आयोजित बैठक में इंदौर गेर-2024 एप लांच किया गया। इस एप के माध्यम से नि:शुल्क बुकिंग कराई जा सकेगी। गेर मार्ग के 9 भवनों को मेहमानों के बैठने के लिए चिन्हित किया गया है। इन भवनों में बैठक क्षमता लगभग 200 रहेगी। लांच किए गए एप में नाम, मोबाइल नंबर तथा आईडी प्रुफ के साथ बुकिंग कराई जा सकेगी। व्यक्ति के दस्तावेज के सत्यापन के पश्चात उसे कंफरमेशन का मैसेज दिया जाएगा। प्रत्येक भवनों पर वालेंटियर की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया
रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर की व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर आयोजकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गेर मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गेर मार्ग की बांधाएं हटाने के लिए भी निर्देशित किया। गेर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी जाएगी। इस दौरान उनके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed