फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Sonam Raghuvanshi Murder Case Auto Driver Caught

Raja Sonam: मिल गया ऑटो वाला, पलटी कहानी, पुलिस भी हैरान

Sun, 22 Jun 2025 12:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 22 Jun 2025 12:03 PM IST
सार

Raja Sonam: राजा रघुवंशी की हत्या में पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ लिया है, मुख्य आरोपी विशाल ने इस ऑटो को बुक किया था। हत्या के बाद इसमें ही बैग लेकर गए थे।
 

विज्ञापन
Raja Sonam Raghuvanshi Murder Case Auto Driver Caught
ऑटो रिक्शा चालक और सोनम व राजा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब पुलिस को एक बड़ा अपडेट मिला है। पुलिस ने उस ऑटो चालक को पकड़ लिया है जो हत्या के बाद ट्रॉली बैग को लेकर गया था। पुलिस राजा की हत्या के बाद लगातार इस ट्रॉली बैग को तलाश रही थी। यह ट्रॉली बैग विशाल चौहान ने देवास नाका के उस फ्लैट पर पहुंचाया था जहां पर सोनम हत्या के बाद रुकी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के रवाना होने के बाद किसने हटाए सबूत, 7 जून को लग गई थी आरोपियों को भनक
विज्ञापन


ट्रॉली बैग में क्या था
पुलिस को अभी तक वह ट्रॉली बैग बरामद नहीं हुआ है। उस बैग को तलाशने के लिए पुलिस ने फ्लैट के ठेकेदार को भी हिरासत में लिया है। ट्रॉली बैग में हत्या के बाद की अहम चीजें रखी गई थी जिन्हें आरोपियों को खत्म करना था। विशाल ने नंदबाग कॉलोनी से देवास नाके फ्लैट पर ट्रॉली बैग को पहुंचाया था। इसके लिए विशाल ने सुनील नाम के रिक्शा चालक को बुक किया था। उसने सुनील को यह बैग पहुंचाने के लिए 310 रुपए दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




6 दिन से इंदौर में डटी है शिलांग पुलिस
शिलांग पुलिस 6 दिन से इंदौर में ही डटी हुई है। पुलिस ने राजा रघुवंशी और सोनम के घर के आसपास के लोगों से भी बातचीत की है। इसके साथ परिजनों के भी बयान लिए गए हैं। पुलिस सभी एंगल पर पूछताछ कर रही है और अधिकारियों को उम्मीद है कि इस केस में अभी भी बहुत सी चीजें सामने आना बाकि हैं। 

क्या है मामला
इंदौर के नवदंपति राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून पर घूमने के लिए मेघालय गए थे। वहां पर राजा की हत्या कर दी गई। इसमें सोनम और इसके साथ चार अन्य युवकों को आरोपी बनाया गया। सोनम राज कुशवाह से प्यार करती थी जो उसकी ही कंपनी में काम करता था। दोनों ने मिलकर राजा की हत्या का प्लान बनाया और तीन युवकों के माध्यम से इसे अंजाम पर पहुंचाया। सभी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed