फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja's brother Vipin said - Sonam is not sorry for the murder, the accused were

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई विपिन ने कहा- सोनम को नहीं हत्या का मलाल, हंस रहे थे आरोपी

Wed, 26 Nov 2025 07:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Nov 2025 07:43 PM IST
सार

कोर्ट में ढाई घंटे तक विपिन के बयान हुए, लेकिन पूरे नहीं हो सके और समय समाप्त हो गया। अब गुरुवार को विपिन फिर कोर्ट जाएंगे। विपिन से पूछा गया कि शिलांग जाने की प्लानिंग किसने बनाई थी और परिजनों को इसके बारे में पता था नहीं।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja's brother Vipin said - Sonam is not sorry for the murder, the accused were
शिलांग की जेल में बंद है राजा हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले का ट्रायल शिलांग कोर्ट में शुरू हो चुका है। इंदौर से राजा के भाई विपिन रघुवंशी के बयान भी बुधवार को कोर्ट में हुए। आरोपी के वकील ने विपिन से कई सवाल पूछे, जिनके सिलसिले वार जवाब विपिन ने दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रायल के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सोनम, राज सहित अन्य आरोपी भी कोर्ट में चली कार्यवाही से जुड़े। विपिन ने बताया कि उन्होंने भी आरोपियों को देखा, लेकिन उनके चेहरे पर हत्या का कोई मलाल नहीं था। आरोपी दो-तीन मर्तबा मुस्कुराते हुए भी नजर आए। विपिन ने बताया कि सभी आरोपियों ने नए गर्म कपड़े भी पहने हुए थे। जज ने सोनम से उसकी तबीयत के बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया कि तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे तक हुए बयान
कोर्ट में ढाई घंटे तक विपिन के बयान हुए, लेकिन पूरे नहीं हो सके और समय समाप्त हो गया। अब गुरुवार को विपिन फिर कोर्ट जाएंगे। विपिन से पूछा गया कि शिलांग जाने की प्लानिंग किसने बनाई थी और परिजनों को इसके बारे में पता था या नहीं? गुवाहाटी जाने के टिकट किसने कराए थे और सोनम का ससुराल आने के बाद व्यवहार कैसा था? विपिन ने बताया कि उन्हें तो बताया गया था कि सोनम ने मान ले रखी है। इस कारण कामाख्या देवी के दर्शन करने जाएंगे। बाद में सोनम ने ही शिलांग जाने का प्लान बनाया। कोर्ट में राजा का मोबाइल बंद होने और उसके लापता होने के समय के बारे में भी पूछा गया।

बता दें, विपिन दूसरी मर्तबा शिलांग कोर्ट में बयान देने गए हैं। इससे पहले 10 नवंबर को वे कोर्ट गए थे। अभी तक उन्हें केस की चार्जशीट की प्रति नहीं मिली है। उनके भाई राजा की हत्या के मामले में शिलांग में सोनम उसका प्रेमी राज और तीन आरोपी जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed