फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja had decorated a room for Sonam, 'I love you' was written on the wall

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के लिए सजवाया था राजा ने कमरा, दीवार पर लिखा था ‘आई लव यू’

Thu, 12 Jun 2025 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

Sonam Raghuvanshi: शादी के बाद सोनम और राजा करीब नहीं आ पाए थे। राजा के दोस्त आकाश शर्मा ने कहा कि यह बात राजा ने उसे बताई थी। सोनम ने उससे कहा था कि उसकी मन्नत है। कामाख्या देवी के दर्शन के बाद हम करीब आ सकते है। राजा ने भी सोनम की बातों का सम्मान किया था।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja had decorated a room for Sonam, 'I love you' was written on the wall
राजा का कमरा अभी भी सजा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बाद राजा रघुवंशी बहुत खुश था। उसने अपनी पत्नी सोनम के लिए अपना कमरा भी सजवाया था। छत और दीवारों पर लाल रंग के गुबारे लगवाए थे और पलंग के पीछे की दीवार पर गुब्बारों से ही आई लव यू लिखवाया था। राज और सोनम शादी के बाद सिर्फ चार दिन साथ रहे। उसके बाद सोनम अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोनम के और भी हैं गहरे राज, सिर्फ प्रेम की खातिर नहीं मारा पति को
विज्ञापन


घर की दूसरी मंजिल पर राजा का रुम है। राजा की मौत के बाद भी वह कमरा अभी भी सजा हुआ है। कमरे के चारों तरफ दिल के आकार के गुब्बारे टंगे हुए है। रघुवंशी परिवार ने पांच साल पहले ही कैट रोड पर घर बनवाया था। उसका एलिवेशन राजा ने ही पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोनम-राजा के जिंदा लौटने के लिए उज्जैन में हुई थी तंत्रक्रिया, गोबर में लपेट कर रखे थे कपड़े-मंत्र

सोनम राजा को नहीं आने दे रही थी करीब
शादी के बाद सोनम और राजा करीब नहीं आ पाए थे। राजा के दोस्त आकाश शर्मा ने कहा कि यह बात राजा ने उसे बताई थी। सोनम ने उससे कहा था कि उसकी मन्नत है। कामाख्या देवी के दर्शन के बाद हम करीब आ सकते है। राजा ने भी सोनम की बातों का सम्मान किया था। आकाश ने बताया कि राजा एक महीने बाद घूमने जाना चाहता था, लेकिन सोनम ने अचानक फ्लाइट के टिकट करा लिए थे। इसके बाद वह भी मना नहीं कर पाया और शिलांग के लिए निकल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed