फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raja-Sonam: सोनम-राजा के जिंदा लौटने के लिए उज्जैन में हुई थी तंत्रक्रिया, गोबर में लपेट कर रखे थे कपड़े-मंत्र

Thu, 12 Jun 2025 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 05:27 PM IST
सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में उज्जैन में तंत्र क्रिया किए जाने का खुलासा हुआ है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दास ने बताया कि राजा और सोनम के कपड़े और फोटो से अनुष्ठान हुआ था। क्रिया के पांच दिन बाद राजा का शव मिला और फिर सोनम का भी पता चला।

विज्ञापन
Tantra Kriya was performed in Ujjain for Sonam and Raja, clothes and mantras were kept wrapped in cow dung
सोनम और राजा के लिए उज्जैन में की गई तंत्र क्रिया। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रोज परत-दर-परत सच्चाई सामने आती जा रही है। सोनम और राजा के 23 मई से लापता होने के बाद उनके जिंदा लौटने की मंशा से उज्जैन में तंत्र क्रिया हुई थी। हालांकि, इसके पांच दिनों बाद राजा रघुवंशी का शव मिला और सोनम का भी पता चल गया, लेकिन उसकी वापसी हत्या की आरोपी के रूप में हुई।  


ये भी पढ़ें- श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का बड़ा निर्णय, बबलू गुरु को पुजारी प्रतिनिधि पद से हटाया



उज्जैन तंत्र, मंत्र और आस्था के लिए काफी प्रसिद्ध है, लेकिन इन दिनों यह शहर इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है कि इंदौर में हुए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की तंत्र क्रिया अनुष्ठान भी उज्जैन में होने की बात सामने आई है। उज्जैन के स्थानीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दास महाराज ने यह दावा किया है कि 28 मई को उनके पास राजा और सोनम के परिवार का एक युवक अभिषेक आया था, जिसने बताया था कि उसके भाई और भाभी अचानक कहीं गायब हो गए हैं, जिनका कोई पता नहीं लगता रहा है। राजा और सोनम दोनों की सकुशल वापसी के लिए तंत्र क्रिया करने के पहले महंत रामेश्वर दास ने राजा सोनम के फोटो और कपड़े मंगवाए थे। इसके बाद यह अनुष्ठान शुरू हुआ। तंत्र अनुष्ठान के दौरान राजा के कपड़ों को पर्ची पर लिखकर मंत्रों के साथ गोबर में लपेटकर रखा और इस अभिमंत्रित यंत्र पर 50 किलो वजन रखा था। विशेष बात यह थी कि प्रतिदिन सुबह शाम इन मंत्रों का जाप किया जाता था और बीज मंत्रों से अनुष्ठान भी होता था। 

ये भी पढ़ें- मंगलनाथ मंदिर में टूट गए सारे रिकॉर्ड, एक दिन में कटी 1830 पूजन रसीद, फिर भी हुए सुगमता से दर्शन

 
Tantra Kriya was performed in Ujjain for Sonam and Raja, clothes and mantras were kept wrapped in cow dung
सोनम और राजा के लिए उज्जैन में की गई तंत्र क्रिया। - फोटो : अमर उजाला
मंत्रों में बड़ी शक्ति होती है, यही कारण है कि 28 मई को शुरू किए गए इस अनुष्ठान के बाद पांचवें दिन राजा की लाश मिल गई थी और फिर बाद में सोनम का भी पता चल गया। महंत रामेश्वर दास ने बताया कि हम कभी भी कोई क्रिया अधूरी नहीं छोड़ते हैं, इसीलिए हमने राजा और सोनम के परिवार के लोगों को बुलाकर तंत्र क्रिया में प्रयोग किए गए राजा और सोनम के कपड़ों के साथ ही उनके फोटो और मंत्रों के यंत्र को शिप्रा नदी में प्रवाहित कर दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed