फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Govind is helping Sonam and other accused, Vipin alleges

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम व अन्य आरोपियों की गोविंद कर रहा मदद, विपिन ने लगाया आरोप

Mon, 01 Dec 2025 07:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 01 Dec 2025 07:42 PM IST
सार

राजा की हत्या को अंजाम देने के बाद सोनम व अन्य आरोपी इंदौर आ गए थे। इंदौर के एक मैदान में उन्होंने मोबाइल की सीम तोड़कर फेंकी थी। इसके अलावा हत्या के दौरान जिन मोबाइल का उपयोग किया गया था। वह भी इंदौर से ही खरीदे गए थे।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Govind is helping Sonam and other accused, Vipin alleges
शिलांग कोर्ट में राजा का भाई विपिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी के बयान शिलांग कोर्ट में हो चुके है। विपिन इंदौर लौट चुका है और उन्होंने  आरोप लगाया है कि सोनम को उसका भाई गोविंद मदद कर रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि विपिन भी शिलांग जा चुका है। विपिन ने सवाल उठाया कि आरोपी केस के ट्रायल के दौरान नए कपड़े पहने नजर आते थे। उनके पास यह कपड़े कैसे आए है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

विपिन ने बताया कि राजा हत्याकांड के मामले में इंदौर के अन्य लोगों की गवाही भी शिलांग कोर्ट में होगी। उन्हें भी नोटिस दिए जाएंगे। किन-किन की इस केस में गवाही होगी। इसका खुलासा कोर्ट ने नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजा की हत्या को अंजाम देने के बाद सोनम व अन्य आरोपी इंदौर आ गए थे। इंदौर के एक मैदान में उन्होंने मोबाइल की सीम तोड़कर फेंकी थी। इसके अलावा हत्या के दौरान जिन मोबाइल का उपयोग किया गया था। वह भी इंदौर से ही खरीदे गए थे। हत्या की योजना भी इंदौर के एक रेस्त्रां में बनाई गई थी। इनके सबूत भी पुलिस ने जुटाए है और उसे चार्जशीट में पेश किया गया है।



उधर तीन दिन तक विपिन के बयान लिए गए। विपिन ने ही शिलांग जाकर इस केस की रिपोर्ट लिखवाई थी और र राजा के शव की शिनाख्त भी विपिन ने की थी। इस केस में सोनम के भाई गोविंद के बयान भी हो सकते है,क्योकि पुलिस ने सोनम के घर, दफ्तर और गोदाम में जाकर भी जांच की थी और उस समय गोविंद भी साथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed