फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rahul Gandhi will come to Indore today, will meet patients in Bhagirathpura Basti

Indore: राहुल गांधी बगीचे में पीडि़त परिवारों से मिलेंगे, अस्पताल में भी जानेंगे मरीजों को हाल

Sat, 17 Jan 2026 09:51 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 Jan 2026 09:51 AM IST
सार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 24 मौतों का मुद्दा देशभर में छाया है। कांग्रेस भी लगातार इस मामले में प्रदेश सरकार को घेर रही है। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर आ रहे है। वे बस्ती के पीडि़तों से मिलेंगे। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi will come to Indore today, will meet patients in Bhagirathpura Basti
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारों से मिलने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर आ रहे हैं। वे कुछ परिवारों से मिलने उनके घर जाएंगे,जबकि ज्यादातर परिवारों से वे उद्यान में मिलेंगे। राहुल अन्य परिवारों से भी घर पर मिलने जाना चाहते है, लेकिन बस्ती की गलियां इतनी संकरी हैं कि सुरक्षा एजेंसियां वहां राहुल गांधी के काफिले को ले जाने के पक्ष में नहीं हैं। संकरी गलियों में सुरक्षा देना कठिन होगा।सुरक्षा के प्रोटोकाल को निभाने में परेशानी आएगी।

विज्ञापन

 

उधर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि अगर गाड़ियां अंदर नहीं जा पाईं तो राहुल गांधी पैदल ही बस्ती की गलियों में जाएंगे और पीडि़त परिवारों से मिलेंगे। उधर प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को पुलिस चौकी के पास वाले बगीचे में बुलाकर राहुल गांधी से मिलवाने की तैयारी है। राहुल ने खास तौर पर छह महीने के उस मासूम आव्यान के परिवार से मिलने की इच्छा जाहिर की है जिसकी मौत इस दूषित पानी की वजह से हुई थी।

विज्ञापन

 

वे सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे। अस्पताल में वे उन मरीजों का हाल जानेंगे जो अभी भी दूषित जल के संक्रमण से जूझ रहे हैं। इसके बाद उनका करीब एक घंटा भागीरथपुरा बस्ती में रुकेंगे और वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट

भागीरथपुरा मामले में कांग्रेस ने एक कमेटी गठित की थी, जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेश परमार, प्रताप ग्रेवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे। जब कमेटी के सदस्य भागीरथ पुरा गए थे तो उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं की विरोध का सामना भी करना पड़ा था। कमेटी ने जांच रिपोर्ट तैयार की है और वे आज इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सौंपेंगे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले -भागीरथपुरा मामले की न्यायिक जांच होना चाहिए

भागीरथपुरा के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। शनिवार को इंदौर में भागीरथपुरा के प्रभावितों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आएंगे। उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना एक बयान जारी किया है।

उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा में जो 24 मौतें हुई है। उसे लेकर अभी तक सरकार ने किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की है। इस मामले में पब्लिक हियरिंग के साथ ही न्यायिक जांच होना चाहिए। इस मामले में अभी तक कर्मचारियों को निलंबित किया गया उनके तबादले हुए लेकिन देरी से निर्णय लेने वालों पर क्यों  नहीं कार्रवाई हुई। अलग-अलग स्तर पर यह बात चलती है कि मुख्यमंत्री के अफसर को निर्देश है कि वह मेयर इंदौर के स्थानीय नेताओं की ज्यादा ना सुने उन्हें जो ठीक लगता है वह करें। मिरर पार्षद दवे स्वरों में यह बात बोलते हैं कि अफसर उनके सुनते नहीं है यह बात अफसर को मिले आदेश को बल देती है।

 

सिंह ने कहा कि यह बात भी सामने आई है की भागीरथपुरा मामले में साल भर पहले ही लाइनों के प्रस्ताव मंजूर हो गए थे,लेकिन निगम के जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों के अपने चेहते ठेकेदार है। इस कारण काम में देरी हुई। यह सब तब तक साबित नहीं होगा, जब तक मामले की न्यायिक जांच न हो। सरकार को जनसुनवाई कर सरकारी दस्तावेजों को सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि पता चल सके कि असली जिम्मेदार कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed