Indore: वंदे भारत ट्रेन का रैक आया, 71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी
27 जून को कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का पांच मिनिट का स्टाॅपेज पांच मिनट के लिए उज्जैन रहेगा, लेकिन पहले दिन हर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी और वहां उसका स्वागत होगा। रविवार को छोड़कर बाकी दिन यह ट्रेन चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
27 जनू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर-भोपाल वंदे भारत सहित पांच ट्रेनों का हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन का नया रैक भोपाल पहुंच गया है। जल्दी ही ट्रेन का इंदौर तक ट्रायल रन होगाा। दोनो शहरों के बीच 71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेेगी। ट्रेन के लोकार्पण से पहले 20 या 21 जून को ट्रेन का ट्रायल करने की तैयारी अफसरोंं ने की है। 16 कोच के रैक को आठ-आठ कोच मेें बांटकर भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर के बीच चलाया जाएगा। ट्रेन दोनों शहरों के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी।
27 जून को कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का पांच मिनिट का स्टाॅपेज पांच मिनट के लिए उज्जैन रहेगा, लेकिन पहले दिन हर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी और वहां उसका स्वागत होगा। रविवार को छोड़कर बाकी दिन यह ट्रेन चलेगी। इंदौर में भी ट्रेन के स्वागत के लिए बड़ा अायोजन होगा।
साढ़े तीन घंटे का होगा सफर
इंदौर से भोपाल के लिए ट्रेन सुबह 6.20 बजे रवाना होगा। 7.20 बजे ट्रेन उज्जैैन पहुंचेगी और भोपाल स्टेशन तक ट्रेन पहुंचने का समय 9.50 रहेगा। साढ़े तीन घंटे का समय वंदे भारत ट्रेन लेगी। भोपाल से यह ट्रेन 6.40 बजे रवाना होगी और रात 10.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। साढ़े 9 बजे भोपाल से जबलपुर केे लिए ट्रेन रवाना होगी। अब रेल विभाग दोनो ट्रेनों को लिंक करने की तैयारी कर रहा है, ताकि इंदौर के यात्रियों को भोपाल से जबलपुर के लिए ट्रेन मिल सके।
180 डिग्री तक घूमती है चेयर
वंदे भारत देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। यह 52 सेकेंड मेें 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन के सभी डिब्बे वातानुकूलित है और चेयर 180 डिग्री तक घूमती है। सीट भी काफी आरामदायक है।
