फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Prime Minister Narendra Modi praised the cleanliness of Indore in Indonesia

Indore: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में की इंदौर की स्वच्छता की प्रशंसा, कहा- आएं और देखें

Tue, 15 Nov 2022 09:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Nov 2022 09:57 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर की स्वच्छता से प्रभावित है। उन्होंने अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान इंदौर शहर की स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में होने जा रहा है। इंदौर देेश का सबसे साफ शहर है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi praised the cleanliness of Indore in Indonesia
फाईल फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

स्वच्छता में छह बार से लगातार पहले पायदान पर रहने वाले इंदौर शहर की तारीफ एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इंडोनेशिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने इंदौर शहर की स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में होने जा रहा है। इंदौर लगातार छह बार से स्वच्छता में नंबर वन है। उन्होंने इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीयों से कहा कि वे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जरूर आएं और इंदौर की स्वच्छता भी देखेंं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि जनवरी में शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमे देश के बड़े औद्योगिक घराने शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान इंदौर की सफाई की ब्रांडिंग होगी। प्रवासी सम्मेलन के अलावा इन्वेस्टर्स समिट भी रखी गई है। कोरोनाकाल के बाद प्रदेश में निवेश लाने के लिए इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर सरकार कोशिश में जुटी है। कांग्रेस के शासनकाल में भी यह समिट इंदौर मेें हुई थी।

विज्ञापन

इसलिए इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर

इंदौर में पांच अलग-अलग तरीकों से कचरे का कलेक्शन होता है जबकि देश के कई शहरों में अभी भी मिश्रित कचरा ही ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचता है। इंदौर में कचरा पेटी रखने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।शत-प्रतिशत कचरा डोर टू डोर कलेक्शन से ही ट्रेंचिंग ग्राउंड तक जा रहा है। कचरे से खाद बनाने के मामले में भी इंदौर आगे है। अब कचरे से सीएनजी का उत्पादन भी हो रहा है।शहर की सिटी बसों का संचालन भी उसी सीएनजी से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed