फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Builder suicide case – Police to question Bunty's partners today; reason behind the suicide may be rev

इंदौर: सुसाइड मामले में सुराग के लिए बिल्डर बंटी नागर के मोबाइल खंगाल रही पुलिस, आज पार्टनरों से करेगी पूछताछ

Mon, 28 Sep 2026 08:16 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 28 Sep 2026 08:16 AM IST
सार

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर आत्महत्या मामले में पुलिस ब्लैकमेलिंग, पार्टनरशिप विवाद और आर्थिक दबाव के एंगल से जांच कर रही है।पुलिस अब जब्त किए गए दोनों मोबाइलों के डिजिटल सबूतों और पार्टनरों से पूछताछ के जरिए मौत की वजह तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन
Indore: Builder suicide case – Police to question Bunty's partners today; reason behind the suicide may be rev
बिल्डर बंटी नागर - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर आत्महत्या केस में अब तक पुलिस को आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ब्लैकमेलिंग और साझेदारी विवाद के एंगल से जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके लिए पुलिस ने बंटी के दोनों मोबाइल जब्त किए हैं, ताकि डिजिटल सबूतों से पुलिस को कोई सुराग मिल सके। पुलिस सोमवार को बंटी के पार्टनरों से भी पूछताछ करेगी कि आखिर बंटी किस बात को लेकर तनाव में थे। बंटी ने पत्नी व अन्य परिजनों से कभी किसी बात को लेकर चर्चा नहीं की थी।

विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट

बिल्डर बंटी ने अपने दफ्तर में फांसी का फंदा लगाकर जान दी, लेकिन दफ्तर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने जो मोबाइल जब्त किए हैं, उनका लॉक भी खुलवाया जाएगा। कई बार सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर आत्महत्या की वजह मरने वाला बताता है। पुलिस बंटी के मोबाइल की फोटो गैलरी और मैसेज बॉक्स की जांच करेगी।

विज्ञापन

आर्थिक दबाव का एंगल ज्यादा

बंटी के सांवेर रोड पर रियल एस्टेट के कुछ प्रोजेक्ट चल रहे थे। उनके लिए बंटी के साथ कुछ पार्टनर भी थे। इसके अलावा डायरियों के जरिए भी बंटी ने प्रोजेक्ट के लिए पैसा जुटाया था। पुलिस आर्थिक दबाव के एंगल से ज्यादा जांच कर रही है। इस प्रोजेक्ट में एक महिला पार्टनर भी बंटी के साथ थी। बंटी की अंत्येष्टि सोमवार को की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने दफ्तर को भी सील किया है, जिसकी जांच फिर से की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed