फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   police arrested the accused in a murder case after twelve years.

Indore News: 11 साल पहले हई हत्या का खुलासा, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ करने वाले पर कत्ल का आरोप

Wed, 12 Aug 2026 06:16 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 06:16 PM IST
सार

इंदौर में 2015 में 17 वर्षीय कृष्णा की हत्या का 12 साल बाद खुलासा हुआ है। पुलिस ने लूट के इरादे से हत्या करने वाले अकील और आरिफ को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी परवेज की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
police arrested the accused in a murder case after twelve years.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 11 साल पहले वर्ष 2015 में हुए 17 वर्षीय कृष्णा के अंधे कत्ल का पुलिस ने 12 साल बाद खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या और लूट के मामले में दो आरोपियों अकील उर्फ नाईट्रा और आरिफ को गिरफ्तार किया है। वहीं, वारदात में शामिल तीसरे आरोपी परवेज की मौत हो चुकी है। गौर करने वाली बात ये है कि अकील उर्फ नाइट्रा पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जेल में हुए विवाद के दौरान उसके कबूलनामे से पुलिस को अहम सुराग मिला।

विज्ञापन


डीसीपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि 17 अप्रैल 2015 को खजराना बायपास के पास 17 वर्षीय कृष्णा का शव मिला था। मामले में खजराना थाने में हत्या की धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। उस समय आरोपी अज्ञात होने के कारण पुलिस उनकी पहचान नहीं कर सकी थी। करीब 11 साल से मामले की जांच और आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अकील, आरिफ और परवेज ने मिलकर कृष्णा की हत्या की थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि अकील के खिलाफ लूट और हत्या समेत 14 मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। वहीं, आरिफ के खिलाफ भी तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। तीसरे आरोपी परवेज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पढे़ं: बिना ओटीपी आरक्षक के खाते से 36 हजार उड़ाए, तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अकील और आरिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने कृष्णा की हत्या और लूट की वारदात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कृष्णा को उसकी मोटरसाइकिल से लिफ्ट देने के बहाने खजराना बायपास के पास सुनसान मैदान में पहुंचाया था। वहां तीनों ने नशा किया। इसके बाद आरोपियों ने कृष्णा से सोने का लॉकेट, चांदी की चेन-पेंडल और नकदी लूट ली। कृष्णा ने लूट का विरोध किया तो अकील ने उसके गले पर चाकू से चार वार कर दिए। ज्यादा खून बहने से कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्यों को जलाकर घटना छिपाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। खजराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से लूटे गए सामान और वारदात में इस्तेमाल अन्य सामग्री बरामद करने की कार्रवाई कर रही है।


ऐसे मिला सुराग
पुलिस के मुताबिक, अकील की पिछले साल गिरफ्तारी के बाद जेल में एक कैदी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के दौरान अकील ने कथित तौर पर कई लोगों की हत्या करने का दावा किया और इंदौर के कृष्णा का नाम भी लिया। बाद में जमानत पर बाहर आए उस कैदी ने यह जानकारी पुलिस के मुखबिर तक पहुंचाई। इसके बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की और अकील तथा उसके साथी आरिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने कृष्णा की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, तीसरा आरोपी परवेज भी वारदात में शामिल था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed