{"_id":"67794ebdf00c3e2a26035cd9","slug":"pithampur-protest-andolan-bhopal-gas-tragedy-kand-ramky-plant-bjp-congress-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: पीथमपुर पर कैंसर की बात करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई हो, कांग्रेसियों के नाम कोर्ट भेजेंगे- भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: पीथमपुर पर कैंसर की बात करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई हो, कांग्रेसियों के नाम कोर्ट भेजेंगे- भाजपा
Sat, 04 Jan 2025 11:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:53 PM IST
सार
Pithampur Protest: पीथमपुर में भोपाल गैस कांड का कचरा जलाने पर हो रहे विवाद पर भाजपा नेताओं ने की प्रेस वार्ता, बोले भ्रम फैलाया जा रहा, कचरा पूरी तरह से सुरक्षित।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में वीडी शर्मा ने कई सवालों के जवाब दिए।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
पीथमपुर में भोपाल गैस कांड का कचरा जलाने पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लोगों के उग्र आंदोलन के बीच आज भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता की और कहा कि जो भी डॉक्टर उस कचरे से कैंसर की बात कह रहे हैं उन पर प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि इस मामले में भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस और अन्य पार्टियों के जो भी नेता इस मामले में जनता को भड़का रहे हैं उन पर भी कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर में कही। उनकी इस बात पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट समेत सभी भाजपा नेताओं ने सहमति दी। जब वीडी शर्मा ने यह बात कही तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सहमति देते हुए कहा कि ऐसे नेताओं ने नाम कोर्ट में भेजे जाएंगे।
जनता के बीच जाकर सही जानकारी देंगे
पत्रकारों से चर्चा के दौरान वीडी शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए कहा कि उन्होंने जनता को भड़काया और बहुत गलत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से सभी का नुकसान होता है। शर्मा ने कहा कि लोगों को गलत बातें बताई जा रही हैं। हम अब लोगों के बीच में जाएंगे और उन्हें इस विषय में सही जानकारी देंगे।
पूरी तरह सुरक्षित है कचरा
वीडी शर्मा ने कहा कि इस तरह का कचरा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। 25 साल के बाद उसमें कुछ भी खतरनाक नहीं बचता है। यह तथ्यों पर आधारित बात है। शर्मा ने कहा कि इस मामले में प्रशासन की भी कहीं न कहीं चूक हुई है। सही तरीके से बातों को जनता के बीच में नहीं रखा जा सका। शर्मा ने कहा कि जनता इस पर रोष प्रकट कर रही है और हम कोर्ट के सामने जनता का पक्ष रखेंगे। अभी कचरे को सिर्फ पहुंचाया गया है। उसे जलाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
क्या यह जनता की जीत है
जब वीडी शर्मा से पूछा गया कि क्या यह जनता की जीत है तो इस पर शर्मा ने कहा की जीत हार का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि कोर्ट के आदेश के अनुसार सरकार और प्रशासन काम कर रहा था। अभी भी मामला कोर्ट में ही है। हम कोर्ट को जन भावनाओं से अवगत करवाएंगे। प्रेस वार्ता में मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक नीना वर्मा भी मौजूद रहे।