फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Pahalgam terror attack news Indore businessman

Pahalgam Terror Attack: परिवार समेत बाल-बाल बचा कारोबारी का परिवार, पहलगाम हमले में 15 मिनट ने बदली किस्मत

Tue, 22 Apr 2025 11:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 22 Apr 2025 11:58 PM IST
सार

Indore News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित शर्मा अपने परिवार के साथ बाल-बाल बच गए। वे घटना से मात्र 15 मिनट पहले बैसारन घाटी से निकले थे। हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Pahalgam terror attack news Indore businessman
पहलगाम में कारोबारी सुमित शर्मा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। जिस समय यह घटना घटी, उसी समय मध्य प्रदेश के महू के रहने वाले होटल और प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित शर्मा भी अपने परिवार के साथ उसी जगह पर मौजूद थे। वे महज 15 मिनट पहले ही अपने परिवार सहित वहां से निकल गए थे। सुमित शर्मा ने बताया कि वे घटना स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक स्थान पर रुके हुए हैं। हमले के तुरंत बाद प्रशासन ने सभी पर्यटकों को श्रीनगर भेज दिया और घाटी के सभी होटल खाली कराए गए।
विज्ञापन


घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन तेज, पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा 
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुमित शर्मा ने बताया कि पहले बताया गया कि चार से पांच लोग घायल हुए हैं, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 20 से 25 तक पहुंच गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सीआरपीएफ और सेना के जवानों की तैनाती कर दी गई है। पर्यटकों को सुरक्षात्मक तरीके से बाहर निकाला जा रहा है। पहलगाम में रुके पर्यटकों को एक कॉनवॉय बनाकर घाटी से सुरक्षित निकाला जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डर का माहौल, हालात सामान्य होने का इंतजार  
इलाके में अभी भी सेना और अन्य सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। हेलिकॉप्टर की मदद से भी तलाशी ली जा रही है। सुमित शर्मा ने बताया कि घाटी में डर का माहौल है। उनका रिटर्न टिकट 25 मई का है, लेकिन फिलहाल वे तभी घाटी से बाहर निकल पाएंगे जब हालात सामान्य होंगे। महू में उनके परिवार वालों की चिंता भी बढ़ गई है, लगातार फोन आ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं और घाटी में सेना का पूर्ण नियंत्रण है। शर्मा अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ तीन दिन पहले कश्मीर घूमने आए थे।

लश्कर-ए-तैयबा ने ली हमले की जिम्मेदारी, 26 की मौत  
मंगलवार दोपहर बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। आतंकियों ने सीधे पर्यटकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। मारे गए लोगों में एक इटली और एक इजराइल का पर्यटक और दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं। अन्य मृतक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के बताए जा रहे हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। हमले के बाद से इलाके में हाई अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed