Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Diwali is today; crowds of devotees are expected at Mahalakshmi temples, and the festival of lights wi

इंदौर: दीपावली आज, महालक्ष्मी मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, इंदौर में धूमधाम से मनेगा दीपोत्सव

Sun, 08 Nov 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 08 Nov 2026 06:01 AM IST
सार

रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर इंदौर में उत्साह का माहौल है। बाजारों में जमकर खरीदारी के बाद अब शहरवासी घर-आंगन को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने की तैयारी में हैं। मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान होंगे।

विज्ञापन
Indore: Diwali is today; crowds of devotees are expected at Mahalakshmi temples, and the festival of lights wi
इंदौर में दीपावली - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर इंदौरवासी पूरी तरह तैयार हैं। पिछले तीन-चार दिनों से शहर में जमकर खरीदारी का दौर चला। अब दीपावली पर शहरवासी भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में अपने घरों को रोशनी और सजावट से जगमग करेंगे।

विज्ञापन



घरों में विधि-विधान से मां महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा और उन्हें स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाया जाएगा। तिथियों के अनुसार इस बार दीपावली स्वाति नक्षत्र में मनाई जाएगी। रविवार सुबह 11.28 बजे तक चतुर्दशी रहेगी, इसके बाद कार्तिक अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी। इस कारण सुबह रूप चौदस भी मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि दो दिन रहने के कारण इस बार दीपावली का पर्व छह दिनों तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

 

महालक्ष्मी मंदिरों में रहेगी भक्तों की भीड़

दीपावली के अवसर पर शहर के महालक्ष्मी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में रविवार और सोमवार सुबह से ही भक्तों की कतारें लगेंगी। होलकर शासनकाल में निर्मित इस मंदिर के प्रति हजारों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। दीपावली पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान और मां महालक्ष्मी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा उषा नगर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी विशेष आयोजन होंगे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मल्हारगंज और हरसिद्धि स्थित महालक्ष्मी मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। वहीं, रविवार को अन्नपूर्णा मंदिर में एक हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मंदिर को दस लाख रुपये के नए नोटों से सजाया गया है।


 

सुबह साढ़े तीन बजे सफाई के लिए जुटेगा अमला

दीपावली के दूसरे दिन यानी सोमवार सुबह शहरवासियों को साफ-सुथरी सड़कें और गलियां नजर आएं, इसके लिए नगर निगम का सफाई अमला विशेष तैयारी में जुटा है। आम दिनों की तुलना में सफाईकर्मी इस दिन जल्दी काम शुरू करेंगे। दीपावली पर पटाखों के कारण बड़ी मात्रा में कचरा सड़कों पर फैल जाता है। इसकी सफाई के लिए करीब आठ हजार सफाईकर्मियों की टीम मैदान में उतरेगी। सुबह साढ़े तीन बजे से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed