{"_id":"6438009a379e26751c0f13a5","slug":"online-bike-purchase-fraud-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Online Bike Purchase Fraud: चोरी की महंगी बाइकें OLX पर बेचते थे, छह लाख रुपए की बाइकें मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Online Bike Purchase Fraud: चोरी की महंगी बाइकें OLX पर बेचते थे, छह लाख रुपए की बाइकें मिली
Thu, 13 Apr 2023 06:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:46 PM IST
सार
बाइकें चोरी करने वाले दो शातिर चोर को पुलिस थाना भंवरकुआं ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन
दोनों से कुल आठ चोरी की बाइक मिली हैं
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना भवरकुआं ने दो शातिर बाइक चोर पकड़े हैं। पांच अप्रैल को छात्र आशुतोष ने रिपोर्ट करवाई थी की उसकी मोटरसाइकल टीव्हीएस अपाचे क्रमांक MP37ML4974 को अज्ञात बदमाश भोलाराम उस्ताद मार्ग इंदौर से चुरा कर ले गए हैं। बाइक चोरी की घटना पर से थाना भंवरकुआं पर अप. धारा 379 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पड़ताल के लिए थाना प्रभारी भंवरकुआं ने पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने घटना के आने व जाने के समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों के फुटैज देखे। घटना में आए संदिग्ध बदमाशों को चेक करते समय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की, भोलाराम मार्ग से चोरी गई बाइक को बेचने की फिराक में संदिग्ध पिपलियापाला के पास घूम रहा है।
पुलिस के द्वारा सूचना पर उक्त स्थान पर दबिश देकर पिपलियापाला के पास से बदमाश को पकड़ा, उसके पास बाइक के कागजात मांगने पर नहीं मिले। बदमाश की पहचान आकाश हाडा के रूप में हुई। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने शहर के अन्य स्थानों से चोरी करना कबूल किया। बदमाश चोरी की बाइक को सोशल साइड OLX के माध्यम से लोगों को बेचता था। उसने दो बाइक एक अन्य बदमाश मोहसीन को बेचना कबूल किया। यह दोनों बाइक भी जप्त हो गई हैं। दोनों से कुल आठ चोरी की बाइक मिली हैं जिनकी कीमत लगभग छह लाख रुपए है। बदमाश से अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।