फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   On the question of re-contesting from Mhow, Minister Thakur said - where you served, get a chance again

Indore: महू से दोबारा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोली मंत्री ठाकुर-जहां सेवा की, वहां फिर मौका मिले

Sat, 26 Aug 2023 09:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 26 Aug 2023 09:04 PM IST
सार

भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों के विरोध पर सवाल पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।दावेदारी राजनीति का स्वाभाविक स्वरुप है। भाजपा संगठन में लोकतंत्र बेहद मजबूत है।

विज्ञापन
On the question of re-contesting from Mhow, Minister Thakur said - where you served, get a chance again
मंत्री उषा ठाकुर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अलग-अलग क्षेत्रों से तीन मर्तबा लड़कर चुनाव जीत चुकी पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा संगठन में कोई व्यकि्त न तो खुद अपना टिकट तय करता है और न घोषणा करता है। मैने जहां जनता की सेवा की है, मै फिर वही सेवा देना चाहूगी। महू में जयस के सक्रिय होने कहा कि यह सब तो निजी स्वार्थों के कारण विधानसभा में उत्पात कर रहे है। चुनाव के बाद घर चले जाएंगे। जिनमें राष्ट्रप्रेम जागेगा तो वे भाजपा में भी आ जाएंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस से जुड़े सवाल पर कहा कि कांग्रेस के पास डेढ़ साल थे,लेकिन सरकार ने जनता की योजनाएं बंद करने के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस जो कहती है, उसे करने का साहस नहीं है। जनता की भला करना कांग्रेस के भाग्य में नहीं है।  कर्ज माफी में भी 52 हजार करोड़ का घोटाला कर दिया। चुनाव के समय मंत्रीमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि यह तो संगठन का विषय है। संगठन सोच समझ कर दाईत्व देता है।

विज्ञापन

नाइट कल्चर के मुद्दे पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि इंदौर संस्कार इंदौर की पहचाना चाहता है। नाइट कल्चर से शहर को कोई फायदा नहीं हुआ। नाइट कल्चर के नाम पर गुंडागर्दी और हुड़दंग बंद होना चाहिए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि अविवाहित महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना का लाभ उठा सकेंगी। इस विषय में मैने मुख्यमंत्री से चर्चा की है। उन्होंने इसकी अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों के विरोध पर सवाल पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।दावेदारी राजनीति का स्वाभाविक स्वरुप है। भाजपा संगठन में लोकतंत्र बेहद मजबूत है। टिकट मांगने का अधिकार बूथ अध्यक्ष को भी है, लेकिन भाजपा के संस्कार इतने मजबूत है कि संगठन जिसे टिकट देता है, उसके लिए सभी जुट कर काम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed