फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   On Dev Uthani Ekadashi marriages start from today across the country there will be two months of marriage

जागे देव, गूंजी शहनाई: देव उठनी एकादशी पर देशभर में आज से शादियां शुरू, दो माह रहेंगे विवाह के मुर्हूत

Fri, 04 Nov 2022 02:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 02:25 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह मंदिरों में महाआरती के आयोजन हुए और भगवान को विशेष भोग लगाए गए। इस बार देवउठनी एकादशी शुक्रवार को आई है। यह माता लक्ष्मी का प्रिय दिन माना जाता है।

विज्ञापन
On Dev Uthani Ekadashi marriages start from today across the country there will be two months of marriage
इंदौर में निकाली गई सामूहिक बारात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

117 दिन के बाद बाद भगवान विष्णु योगनिंद्रा से जाग गए हैं। देव उठनी एकादश पर इंदौर में छोटी दीपावली मनेगी और पटाखे छूटेंगे। इसी के साथ अगले दो माह और मांगलिक आयोजन भी होंगे। विवाह मुर्हूत ज्यादा नहीं होने के कारण शहर के मैरेज गार्डन, होटल विवाह समारोह के लिए बुक हो चुके हैं। शुक्रवार सुबह मंदिरों में महाआरती के आयोजन हुए और भगवान को विशेष भोग लगाए गए। इस बार देवउठनी एकादशी शुक्रवार को आई है। यह माता लक्ष्मी का प्रिय दिन माना जाता है। इस संयोग के कारण विष्णु और महालक्ष्मी का पूजन भी हुआ। देव दीपावली के साथ ही शहर में वैवाहिक समारोह का सिलसिला भी शुरू हो गया और कुछ समाजों के सामूहिक विवाह संपन्न हुए। राठौर समाज, सिंधी समाज, सकल पंच फूलमाली समाज ने सामूहिक विवाह में कई जोड़े विवाह सूत्र में बंधे।
विज्ञापन


विवाह के कम मुर्हूत हैं
पंडितों के अनुसार इस साल 20 नवंबर के बाद चार विवाह मुर्हूत है। 26 नवंबर से विवाह, गृह प्रवेश व अन्य मांगलिक कार्य शुरू होंगे। इस माह 27,28 नवंबर को शुभ मुर्हूत है, जबकि दिसंबर में 2,7, 8 और 9 दिसंबर के विवाह मुर्हूत हैं। इस साल देव योग निंद्रा में 10 जुलाई को गए थे और 117 दिन के बाद देव जागे हैं। इस साल भले ही विवाह के कम मुर्हूत हो, लेकिन अगले साल विवाह के लिए 40 से ज्यादा मुर्हूत हैं। कोरोनाकाल के दो साल तक ज्यादातर परिवारों ने कम मेहमानों में सादगी से विवाह आयोजन संपन्न कराए थे। इस साल फिर ज्यादा मेहमानों का आमंत्रण देकर विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। शहर में 80 से ज्यादा मैरेज गार्डन हैं। उन्हें भी इस बार विवाह समारोह के कारण अच्छी बुकिंग मिली है। कोरोना काल में कई मैरिज गार्डनों का रखरखाव करना भी मुश्किल हो गया था। बाजार में भी लगन की खरीदारी अच्छी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed