फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Nyay Yatra rahul gandhi minister prahlad patel comment

Nyay Yatra: अब खत्म हो गई साख, कुछ काम नहीं आएगा, राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले पटेल

Thu, 28 Dec 2023 11:20 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 28 Dec 2023 11:20 AM IST
सार

एमपी के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा (Nyay Yatra) पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अब उनकी साख खत्म हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Nyay Yatra rahul gandhi minister prahlad patel comment
राहुल गांधी, प्रहलाद पटेल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जब साख खत्म हो जाती है तो कोई उपक्रम काम नहीं आता है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और एमपी के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा Nyay Yatra पर कही। पटेल बुधवार देर रात निजी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। मीडिया से बात करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि बात होती है भरोसे की। वह भरोसा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में माना जा रहा है। पीएम मोदी के प्रयासों से देश का नौजवान और गरीब उनसे सीधे तौर पर जुड़ गया है। 
विज्ञापन


क्या है न्याय यात्रा
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब देश में न्याय यात्रा निकालने वाले हैं। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान राहुल जनसंवाद पर फोकस करेंगे। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का यही हश्र होना था
इंदौर आए पटेल ने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव से पहले ही मैं कह चुका था कि इस बार प्रदेश में 2003 के जैसी स्थिति बनेगी। जनता ने बता दिया कि वह प्रदेश में विकास चाहती है और इसलिए उसने भाजपा को बहुमत दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्मदा मां ने बहुत कुछ दिया अब हम भी कुछ करें
पटेल ने कहा कि मैंने नर्मदा परिक्रमा की है। नर्मदा मैया ने इस प्रदेश को संपन्न बनाने के लिए अमृत समान पानी दिया है। अब हमारी बारी है कि हम उसे कुछ लौटाएं। इस दिशा में काम करना चाहिए। इंदौर आने से पहले कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार रात ओंकारेश्वर पहुंचे थे। परिवार के साथ भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन और शयन आरती में शामिल होने के बाद पटेल बुधवार को निरंजनी अखाड़े और सोनी धर्मशाला ब्रह्मपुरी में बाबाश्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन उपरांत प्रहलाद सिंह पटेल ने मीडिया चर्चा में कहा कि नर्मदा के प्रत्येक भक्त को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ कर अंत में ओंकारेश्वर आना होता है, तब परिक्रमा पूरी होती है। मंत्री पटेल गुरुवार सुबह उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed