{"_id":"6551facdb89686dd1308a275","slug":"nurse-and-younger-brother-stabbed-in-dispute-over-bursting-firecrackers-stabbing-took-place-at-five-places-in-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पटाखे फोड़ने के विवाद में नर्स और छोटे भाई को चाकू मारे, शहर में पांच जगह हुई चाकूबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पटाखे फोड़ने के विवाद में नर्स और छोटे भाई को चाकू मारे, शहर में पांच जगह हुई चाकूबाजी
Mon, 13 Nov 2023 04:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 13 Nov 2023 04:00 PM IST
सार
दीपावली पर पटाखे फोड़ने की बात पर कई जगह हुए विवाद, पुलिस की गश्त और चौकसी के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में हुई आपराधिक घटनाएं।
विज्ञापन
घायल नर्स प्रिती भालसे और 12 साल के भाई आयुष भालसे
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
एक नर्स और उसके 12 साल के भाई को पटाखे फोड़ने के विवाद में द्वारकापुरी इलाके में चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद नर्स गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल पहुंची तब पुलिस को मामले की जानकारी मिली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। दीपावली पर इंदौर में कई क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटनाएं हुई हैं। इनमें पंढरीनाथ, विजयनगर, खजराना और राजेन्द्र नगर में भी चाकूबाजी के मामले सामने आए हैं।
क्यों हुआ झगड़ा
नर्स प्रिती भालसे के घर के बाहर सेन परिवार के कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। प्रिती ने उन्हें घर के बाहर पटाखे फोड़ने पर मना किया तो विवाद हो गया। विवाद के बाद पड़ोसियों ने सभी को समझाकर भेज दिया। कुछ देर के बाद सेन परिवार के लोगों ने प्रिती के घर पर पथराव कर दिया। जब प्रिती बाहर आई तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। प्रिती के 12 साल के भाई आयुष भालसे को भी हमलावरों ने चाकू से घायल कर दिया।
शहर में अन्य जगह हुई घटनाएं
खजराना
यहां पर लड़की को छेड़ने की घटना के दौरान भाई और बचाव करने आए एक अन्य पर चाकू से हमला कर दिया। 14 साल की लड़की को शोएब और दोस्त इमरान उर्फ इम्मू ने छेड़छाड़ की। पीड़िता चिस्तिया मिस्जिद के आगे सुहाना पार्क चौराहा अपनी बुआ और भाई-बहन के साथ शादी में जा रही थी। तभी रास्ते में शोएब ने अश्लील इशारे किए। मना करने पर उसने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया। पीड़िता के भाई ने बचाव किया तो उसके पैर ओर पेट पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं बचाव करने आए रेहान को भी पैर पर चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पंढरीनाथ
सचिन ढाबला पर प्रथम चावड़ा उर्फ गाजीनाथ निवासी रेशमगली ने हमला कर दिया। दरअसल पटाखे पीड़ित के बरामदे में चले गए थे। इस पर उसने प्रथम को टोका। वह चाकू लेकर आया और सचिन के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
राजेन्द्र नगर
पटाखा फोड़ने की बात पर जतिन सोनारे के साथ जावेद और उसकी पत्नी शीतल ने मारपीट की। बताया जाता है कि जावेद ने जतिन की बाइक के यहां पटाखे फोड़े इस बात पर जतिन ने उसे ऐसा करने से रोका जिसे लेकर उसके साथ मारपीट की गई।
विजयनगर
शुभम पुत्र हरज्ञान सिंह निवासी मालवीय नगर को इलाके में रहने वाले एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चाकूबाजी को लेकर केस दर्ज किया है।