Nepanagar News: पुलिस थाने पर हमलेे और अवैध कटाई के विरोध मेें नेपानगर रहा बंद
नेपानगर पुलिस थाने पर हमला करने और लॉकअप से तीन अतिक्रमणकारियों के साथ भागने की घटना के बाद शनिवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर धरना दिया और जंगलों पर अतिक्रमण करने वालों पर एक्शन लेने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर और नेपा नगर के जंगलों मेें हो रही अवैध कटाई अौर जंगल की जमीन पर अतिक्रमण की घटनाएं अचानक बढ़ गई है। शुक्रवार को नेपानगर पुलिस थाने पर हमला कर हवालात से भीड़ ने तीन अतिक्रमणकारियों को छुड़ा लिया। इन घटनाअों के विरोध में शनिवार को नेेपा नगर बंद रहा। उधर प्रशासन ने थाने से फरार हेमा मेघवाल के गांव में जाकर उनका अवैध निर्माण तोड़ दिया।
नेपानगर पुलिस थाने पर हमला करने और लॉकअप से तीन अतिक्रमणकारियों के साथ भागने की घटना के बाद शनिवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर धरना दिया और जंगलों पर अतिक्रमण करने वालों पर एक्शन लेने की मांग की। समिति के आव्हान पर नेपानगर के बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने भी आए दिन हो रही घटनाअेां के विरोध में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
ईनामी अपराधी का मकान तोड़ा
थाने पर हमला कर जिस हेमा मेघवाल को लोग छुड़ाकर ले गए। उस पर बाकड़ी वन चौकी से रायफल लूटने का आरोप हैै और उसकी गिरफ्तारी पर 32,000 रुपये का इनाम था। उसे पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन थाने पर हमले के बाद वह फिर फरार हो गया।
प्रशासन ने सीवल, पानखेड़ा आसपास के गांवों में धारा-144 लागू कर सीवल गांव में बने मेघा के मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। प्रशासन जब मकान तोड़ रहा था। तब गांव में दो गुटों में संघर्ष भी हो गया और ग्रामीण कालू बाबरिया नामक युवक को गोली लगी है। उसे नेपा नगर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
