फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Negligence by Indore Municipal Corporation Leads to Tree Falls and Fatal Accidents

Indore News: निगम की लापरवाही से जा रही जाने, सीमेंटीकरण के कारण गिर रहे पेड़, बढ़ रहे हादसे

Sat, 05 Apr 2025 02:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 05 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

Indore News: इंदौर नगर निगम शहर में चारों तरफ पेड़ों की कटाई कर रहा है लेकिन कमजोर और गिरने वाले पेड़ों की तरफ उसका कोई ध्यान नहीं है। 
 

विज्ञापन
Negligence by Indore Municipal Corporation Leads to Tree Falls and Fatal Accidents
इंदौर में हर जगह इसी तरह से पेड़ों की जड़ों में सीमेंट डाल दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पेड़ों के गिरने की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। कल भी एक परिवार पर पेड़ गिरने से महिला की मौत हो गई और पति आजीवन शारीरिक दिव्यांगता का शिकार हो गया। साथ में गाड़ी पर बैठे दो बच्चे भी गंभीर हैं। मामला एरोड्रम रोड का था जहां पर परिवार नवरात्रि पर माता के मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। नृसिंह वाटिका के पास स्थित एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया और हादसा हो गया। जो पेड़ गिरा है वहां पर भी चारों तरफ सीमेंटीकरण किया गया था। पेड़ की जड़ों तक पानी पहुंचने के लिए कोई जगह नहीं थी और धीरे धीरे पेड़ सूखकर गिर गया। 
विज्ञापन


Indore Accident News: एयरपोर्ट रोड पर पुराना पेड़ गिरने से चार लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर; इलाज जारी
विज्ञापन


शहर में हजारों पेड़ गिरने की कगार पर
पर्य़ावरणविद् राजेंद्र सिंह पेड़ों को सीमेंटीकरण से बचाने के लिए कई सालों से प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम में सैकड़ों शिकायतें करके उन्होंने कई पेड़ों के आसपास से सीमेंट और पेवर ब्लाक हटवाए हैं। राजेंद्र सिंह बताते हैं कि आज भी इंदौर में हजारों पेड़ गिरने की कगार पर हैं। हर जगह पेड़ों के आसपास सीमेंट की सड़कें बना दी गई हैं और पेवर ब्लाक लगा दिए गए हैं। पेड़ों की जड़ों तक पानी नहीं पहुंचता और धीरे धीरे सूखकर वे गिर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कई हादसे हो चुके
इंदौर में इस तरह से पेड़ों के गिरने से कई हादसे पहले भी हो चुके हैं। सड़क पर चलते दो पहिया वाहनों, पैदल चलने वाले लोगों पर और कारों पर भी कई बार पेड़ गिर चुके हैं। इसमें कई लोगों की जान गई है और कई आजीवन दिव्यांग हो गए हैं। 

निगम के पास कोई रिकार्ड नहीं
नगर निगम के पास पेड़ों का कोई रिकार्ड नहीं है। न तो निगम कोई सर्वे करता है न ही उसे यह पता रहता है कि कौन से पेड़ कमजोर हैं और वाहन चालकों पर गिर सकते हैं। अधिकारी बस हादसे के इंतजार में बैठे रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed