फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: An old tree fell on Indore's Airport Road, four injured, two in critical condition

Indore Accident News: एयरपोर्ट रोड पर पुराना पेड़ गिरने से चार लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर; इलाज जारी

Sat, 05 Apr 2025 08:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Apr 2025 08:10 AM IST
सार

Indore: दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, महिला और बालक की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

विज्ञापन
Indore: An old tree fell on Indore's Airport Road, four injured, two in critical condition
एरोड्रम में पेड़ गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार शाम को 100 साल से भी पुराना पेड़ अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने से चार घायल लोग हो गए। सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वर्षों पुराना पेड़ होने के कारण उसकी जड़ें कमजोर हो गई थी और आसपास सीमेंट का निर्माण होने के कारण वह सूखने लगा था। इस वजह से पेड़ गिरा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें :दस घंटे चली बहस के बाद इंदौर नगर निगम का आठ हजार करोड़ का बजट मंजूर

विज्ञापन

एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना नृसिंह वाटिका के पास की है। सड़क किनारे स्थित एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया, जिससे वहां से गुजर रहे एक ठेला चालक और एक वाहन चालक इसकी चपेट में आ गए। एक महिला और एक नाबालिग बालक भी इस हादसे में घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला और बालक की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु करने का प्रयास शुरू किया। ट्रैफिक जाम भी लगता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed