Indore Crime: इंदौर में मामूली बात पर युवक की हत्या, चार दिन में तीन हत्याएं
इंदौर में लगातार हत्याएं हो रही है। चार दिन में तीन हत्याएं हो चुकी हैै। बेटमा क्षेत्र में देर रात दो भाईयों पर मामूली विवाद में हथियारों से हमला कर दिया गया। जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के समीप ग्रामीण क्षेत्र में देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या राह चलते तीन युवकों से मामूली बात पर कर दी। बात इतनी बढ़ी कि युवकों ने हथियार निकाल कर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसका भाई गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसका इलाज एमवाय अस्पताल में हो रहा है।
पुलिस के अनुसार बेटमा क्षेत्र के सुरेश पंवार अपने भाई गजराज के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक खराब हो गई तो दोनो पैदल जाने लगे। इस बीच रास्ते से बाइक पर गुजर रहे चार युवकों ने उन पर टिप्पणी कर दी तो सुरेश ने उन्हें ललकारा। इसके बाद चारों युवक पलट कर आए और दोनो भाईयों से विवाद करने लगे। गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद प्राणघातक हमले तक जा पहुंचा। युवकों ने हथियार निकाल कर सुरेश के पेट और सीने पर हमला कर दिया। मौके पर ही सुरेश का खून काफी बह गया और उसकी मौत हो गई। भाई गजराज की हालत भी गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद चारों आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। वे मौके से फरार हो गए। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के कैमरें खंगाल कर सुराग खोजने की कोशिश कर रही है।
चार दिन में तीसरी हत्या
इंदौर में लगातार हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। नवंबर माह दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी और दिसंबर में चार दिन में शहर में तीन हत्याएं हो चुकी है। १७ दिसंबर को सुखलिया क्षेत्र में नशे की हालत में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी थी और लाश को नाले के पास फैंक आया था। 17 दिसंबर को एमआईजी क्षेत्र में एक इवेंट कंपनी संचालक की तीन गुंडों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
