फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Weather Forecast Today Cold Wave Dense Fog IMD Alert for Shivpuri Bhind Gwalior Sagar Datia Mausam News

MP Weather: मप्र में कड़कड़ाती ठंड वापस लौटी, कई जिलों में नहीं निकला सूरज, कोहरे से फ्लाइट भी कैंसिल

Sat, 20 Jan 2024 12:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 20 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

Madhya Pradesh Weather Today: उत्तरी हवाओं के चलने से एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड लौट आई है। अगले दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। कई जिलों में सूरज दोपहर तक ही निकलेगा। सुबह घना कोहरा रहेगा। 
 

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today Cold Wave Dense Fog IMD Alert for Shivpuri Bhind Gwalior Sagar Datia Mausam News
Weather Forecast 20 January 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self

विस्तार

मप्र में कड़ाके की ठंड वापस आ गई है। उत्तरी भारत से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान गिर रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से चल रही इन हवाओं ने प्रदेश के कई जिलों को कंपकंपा दिया है। शुक्रवार को कई जिलों में दिनभर तेज हवा चली जिसके कारण तापमान में गिरावट आ गई। शनिवार सुबह से बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार MP Weather Forecast में अभी दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


कई जगह फ्लाइट भी लेट हुई
ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी बना हुआ है। इस वजह से इंदौर और भोपाल में फ्लाइट भी लेट हुई हैं। अन्य शहरों में कोहरा छाए रहने से शुक्रवार को इंदौर आने-जाने वाली पांच फ्लाइट लेट हो गईं और दो फ्लाइट तो कैंसिल करनी पड़ी। नागपुर, जोधपुर, लखनऊ से आने वाली तथा इंदौर से सूरत व जोधपुर जाने वाली फ्लाइट एक घंटे से ज्यादा लेट रही। इंडिगो की जयपुर व जबलपुर की फ्लाइट मौसम ज्यादा खराब होने के कारण कैंसिल कर दी गई।
विज्ञापन


कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। सीधी, रीवा मऊगंज सतना, पन्ना टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, भिंड और मुरैना जिलों में शीतल दिन की चेतावनी जारी की गई है। मऊगंज, सतना और दमोह जिलों में कोहरा रहेगा और सागर, छत्तरपुर और गुना जिलों में पाला पड़ सकता है। वहीं चंबल संभाग के जिलों सिंगरौली सीधी, रीवा, पन्ना, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। इसी तरह छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में तीव्र शीतल दिन और छतरपुर, सागर, गुना और दतिया जिलों में शीत लहर की भी चेतावनी चारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तीन दिन के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन प्रदेश में इसी तरह मौसम रहेगा और फिर बदलेगा। तीन दिन के बाद उत्तरी हवाओं में कमी आएगी जिससे ठंड का जोर कम होगा और तापमान फिर से बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed