फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp Politics of societies assembly election Congress and BJP candidate

MP POLITICS: समाजों की राजनीति- विधानसभा टिकट के लिए कर रहे मांग, कांग्रेस-भाजपा दोनों पर दबाव

Mon, 25 Sep 2023 05:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 25 Sep 2023 05:53 PM IST
सार

मप्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही टिकट के दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अब इसमें समाजों की भी एंट्री हो गई है। समाज अपने अपने प्रतिनिधियों के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं और भाजपा-कांग्रेस दोनों पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
mp Politics of societies assembly election Congress and BJP candidate
धनगर समाज ने की टिकट की मांग। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। विधायक की टिकट की दावेदारी में अब समाजों की भी एंट्री हो गई है। कई समाज अपने अपने प्रतिनिधियों के लिए टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों पर ही इसका दबाव बढ़ रहा है। दूसरी ओर समाजों की अनसुनी करने पर वोट कटने का खतरा भी है। इस वजह से दोनों ही प्रमुख पार्टियों के नेतृत्व के लिए समाजों की यह मांग मुश्किलें बढ़ाती जा रही है। 
विज्ञापन


टिकट नहीं मिला तो धनगर समाज एक अक्टूबर को भोपाल में करेगा जन आंदोलन
धनगर समाज ने कहा है कि सभी उपजातियों सहित उनकी छह लाख की आबादी इंदौर में है। धनगर समाज की इतनी आबादी होने के बाद भी राजनीतिक पार्टियां धनगर समाज की उपेक्षा कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानसिंह बघेल, जीएस धनगर एवं पटेल मधुसूदन धनगर ने कहा कि धनगर समाज को न तो नगरी निकाय में कोई प्रतिनिधित्व मिला और न ही विधानसभा चुनाव में धनगर समाज के किसी भी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व दिया जाता है। हम केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में धनगर समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए जिससे समाज और शहर का विकास हो सके। इसके साथ उन्होंने समाज के लिए कई अन्य मांगें भी की हैं। समाज का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो भोपाल में एक अक्टूबर को जनआंदोलन किया जाएगा। जिसमें 53 जिलों के कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजसेवी सहित महिला-पुरुष शामिल होंगे।
विज्ञापन


अग्रवाल समाज ने एक, तीन, पांच और महू से मांगी टिकट
शनिवार को कमलनाथ अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने विधानसभा एक, तीन, पांच और महू से टिकट की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन क्षेत्रों में समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। यदि यहां से समाज के लोगों को टिकट दिए गए तो जीत पक्की रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन समाज का पांच और चार नंबर में अधिक दबाव
जैन समाज भी इंदौर के कई क्षेत्रों से टिकट मांग रहा है। वह अपने उम्मीदवारों के लिए लाबिंग भी कर रहा है। जैन समाज स्वप्निल कोठारी, अक्षय बम को टिकट के लिए सपोर्ट कर रहा है। यह दोनों समाज में लगातार सक्रिय रहे हैं और अलग-अलग क्षेत्रों से दावेदारी कर रहे हैं। स्वप्निल पांच नंबर से टिकट मांग रहे हैं और अक्षय चार नंबर से दावेदारी कर रहे हैं। 

सिंधी समाज चार नंबर में मांग रहा टिकट
सिंधी समाज चार नंबर से राजा मंधवानी के लिए टिकट मांग रहा है। राजा कांग्रेस से दावेदारी कर रहे हैं। सिंधी समाज का कहना है कि इंदौर में उनके समाज के 50 हजार वोटर हैं। वह क्षेत्र में परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। 

राजपूत समाज ने देपालपुर से मांगा टिकट
पिछले दिनों इंदौर में हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजपूत समाज के लिए टिकट की मांग की गई। राजपूत समाज का कहना है कि इंदौर जिले में पांच लाख से अधिक मतदाता हैं लेकिन आज तक इंदौर लोकसभा से किसी राजपूत को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। देपालपुर में भी सबसे ज्यादा राजपूत मतदाता हैं, लेकिन वहां से भी अब तक किसी राजपूत को टिकट नहीं दिया गया है। इसलिए वहां से टिकट दिया जाए। यह बैठक सिरोही के पूर्व महाराजा महाराव रघुवीरसिंह सिरोही के मुख्य आतिथ्य एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्रसिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई। 


मराठी समाज
मराठी समाज ने भी इंदौर जिले की नौ में से किसी भी एक सीट पर टिकट मांगा है। इसके लिए मराठी समाज के 11 समुदायों ने अलग-अलग चिटि्ठयां लिख दी हैं। मराठी समाज के प्रतिनिधि और वार्ड क्रमांक 80 के बीजेपी पार्षद प्रशांत बड़वे का कहना है कि इंदौर में 30 प्रतिशत मराठी भाषी हैं। यानी करीब 6 लाख मराठी भाषी रहते हैं। 99 प्रतिशत बीजेपी के लिए कमिटेड वोटर माने जाते हैं। इसी के चलते भाजपा के शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व से मराठी भाषी को विधायक के लिए टिकट की मांग की गई है। सूत्रों के अनुसार कुछ प्रतिनिधियों ने कांग्रेस से भी टिकट देने की मांग उठाई है। हालांकि, भाजपा से की गई मांग में किसी चेहरे या व्यक्ति विशेष को टिकट देने के लिए जिक्र नहीं किया है। पत्र में कहा है कि पार्टी जिस किसी मराठी भाषी व्यक्ति को टिकट देगी, हम सभी सर्वमराठी भषी समाजजन उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed