फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A section of Chhawani Road to be opened for traffic before Diwali

इंदौर : दीपावली से पहले ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा छावनी मार्ग का एक हिस्सा

Mon, 19 Oct 2026 09:31 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 19 Oct 2026 09:31 PM IST
सार

दीपावली के त्योहार को देखते हुए इंदौर के छावनी मार्ग पर जल्द ही ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी की जा रही है। छह माह से निर्माण कार्य के कारण बंद सड़क के मध्य हिस्से को यातायात के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन
Indore: A section of Chhawani Road to be opened for traffic before Diwali
साल भर पहले टूटे थे निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह माह से निर्माण कार्य के चलते बंद छावनी मार्ग के एक हिस्से को जल्द ही ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर निगम ने मार्ग के मध्य हिस्से में ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सोमवार को मार्ग का दौरा भी किया। दरअसल, व्यापारियों ने त्योहार को देखते हुए मार्ग पर ट्रैफिक शुरू करने की मांग की थी। इसे देखते हुए अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 

यह सड़क पिछले छह माह से बंद है, क्योंकि इसके दोनों ओर ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सर्विस लाइनों का काम भी जारी है। हालांकि, सड़क के मध्य हिस्से की लेन बनकर तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन

 

फिलहाल मधुमिलन चौराहे की ओर का काम बाकी है। सड़क बंद होने के कारण ट्रैफिक को एबी रोड पर डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर सीवरेज लाइन का काम पूरा हो चुका है, जबकि स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का काम जारी है। अधिकारियों को यह काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य भी शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छावनी चौराहे से जगन्नाथ धर्मशाला तक दोनों ओर सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। मार्ग के मध्य हिस्से में सड़क आवाजाही के लिए तैयार है। छावनी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए करीब एक साल पहले 800 से अधिक निर्माण तोड़े गए थे। पिछले महीने एक होटल को भी तोड़ा गया था। शहर के पुराने हिस्से में मकानों को तोड़े जाने का काफी विरोध भी हुआ था। वहीं, जिन दुकानों के निर्माण टूटे थे, उनके दुकानदारों ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed