फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Bullion traders said- we will not allow Chowpatty to be set up, will keep jewellery shops open till n

MP News:सराफा व्यापारी बोले-हम नहीं लगने देंगे चौपाटी, आभूषणों की दुकानें रात तक खुली रखेंगे

Tue, 26 Aug 2025 09:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 26 Aug 2025 09:35 PM IST
सार

सराफा व्यापारी ही चौपाटी के लिए दुकानदारों को दस से बीस हजार रुपये प्रतिमाह तक दुकान के बाद फुटपाथ किराए पर देते है। अब उन्होंने तय किया है कि सितंबर से वे किराया नहीं लेंगे। बैठक में तय हुआ कि सराफा व्यापारी अपनी दुकानें रात दस बजे तक खुली रखेंगे।

विज्ञापन
MP News: Bullion traders said- we will not allow Chowpatty to be set up, will keep jewellery shops open till n
चौपाटी का विरोध करते सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में स्वाद के लिए चर्चित सराफा चौपाटी का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को हुई बैठक में मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि सराफा चौपाटी नहीं हटेगी। वह इंदौर की शान है, लेकिन सराफा व्यापारी इस फैसले से खुश नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: सराफा को लेकर फैसला, मेयर ने कहा- चौपाटी नहीं हटेगी, सुरक्षा और समय का ध्यान रखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने मंगलवार को बैठक की और कहा कि 1 सितंबर से चौपाटी नहीं लगने देंगे। जब शहर में विजय नगर क्षेत्र से निगम ने चौपाटी हटाई। दुकानें तुड़वाई तो फिर दोहरा रवैया सराफा चौपाटी के लिए क्यों अपनाया जा रहा है। बैठक में व्यापारियों को शपथ पत्र भी दिए। उन्हें भरकर लाने को कहा गया है।

 

दरअसल सराफा व्यापारी ही चौपाटी के लिए दुकानदारों को दस से बीस हजार रुपये प्रतिमाह तक दुकान के बाद फुटपाथ किराए पर देते है। अब उन्होंने तय किया है कि सितंबर से वे किराया नहीं लेंगे। बैठक में तय हुआ कि सराफा व्यापारी अपनी दुकानें रात दस बजे तक खुली रखेंगे। दुकान के सामने चौपाटी नहीं लगने देंगे।

 

सराफा मे आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि परंपरागत व्यंजनों की दुकानें सराफा में थी। लोग उन्हें खाने आते थे। बाद में चौपाटी लगने लगी,लेकिन उससे इंदौर की पहचान नहीं है। सराफ में कई पुरानी व्यंजनों की दुकानें है। वे चौपाटी हटने के बाद भी रहेगी। चौपाटी में अब व्यंजन बनाए जाते हैं। इससे आग लगने का खतरा बना रहता है। दुकानों में लाखों रुपये के आभूषण रखे रहते हैं। आग लगी तो करोड़ों का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि दिन ब दिन चौपाटी में भीड़ बढ़ने लगी है। नगर निगम सराफा चौपाटी को गांधी हाॅल में भी शिफ्ट कर सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed