फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 voting appeal

MP Election 2023: देखने, बोलने और चलने में अक्षम लोगों ने की मतदान की अपील, कहा- सही नेता चुनें, देश को बदलें

Thu, 12 Oct 2023 12:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 12 Oct 2023 12:50 PM IST
सार

MP Election 2023 के लिए इंदौर में आयोजित रैली में दिव्यांगों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग, बोले- हमें इस अभियान का हिस्सा बनाया यह हमारे लिए गर्व की बात।

विज्ञापन
MP Election 2023 voting appeal
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

MP Election 2023 के लिए इंदौर में मतदान के लिए जागरूकता लाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को दिव्यांगों ने रैली निकालकर जागरूकता लाने का प्रयास किया। इन्होंने जनता से अपील की कि यदि हम जागरूकता लाने के लिए मेहतन कर रहे हैं तो आप कम से कम मतदान करने के लिए तो समय निकाल ही सकते हैं। 
विज्ञापन


इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए दिव्यांगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, संभाग आयुक्त मालसिंह तथा कलेक्टर इलैयाराजा टी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगों ने अनूठे तरीके मतदान करने की अपील की। दिव्यांगों ने तिपहिया वाहनों पर सवार होकर वाहन रैली निकाली। उन्होंने नागरिकों को संदेश दिया कि वह मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन


ब्रेल लिपि में मतदान का संदेश दिया
इस मौके पर अतिथियों ने ब्रेल लिपि में मतदान करने के संदेश और अपील का विमोचन किया। साथ ही अतिथियों ने दिव्यांगों द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में तैयार चित्र और कोटेशन का अवलोकन भी किया। मूकबधिर युवाओं ने सांकेतिक भाषा में मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed