फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 Result: Only tribal seats saved the honor of Congress, out of 65 seats of Congress, 22 seats

MP Election 2023 Result: आदिवासी सीटों ने ही बचाई कांग्रेस की लाज, 66 सीटों में 22 सीटें आदिवासी क्षेत्र की

Mon, 04 Dec 2023 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Dec 2023 08:14 PM IST
सार

 प्रदेश की कुल 47 अनुसूचित जनजाति सीटों मेें से 24 सीट भाजपा को, 22 कांग्रेस को एक भारत आदिवासी पार्टी को मिली है। 2018 में 30 आदिवासी सीटें कांग्रेस ने जीती थी।

विज्ञापन
MP Election 2023 Result: Only tribal seats saved the honor of Congress, out of 65 seats of Congress, 22 seats
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश चुनाव मेें कांग्रेस को 66 सीटें ही मिल पाईं। उनमें 22 सीटें आदिवासी विधानसभा क्षेत्रों की हैं, हालांकि ज्यादातर सीटों पर जीत का अंतर डेढ़ हजार वोटों का रहा। मालवा निमाड़ में सबसे ज्यादा 22 सीटें अनुसूचित जनजाति की थीं। उनमेें से 11 सीटें कांग्रेस जीती है। जयस के साथ समझौता करने का फैसला भी कांग्रेस का सही रहा। तीन सीटों मेें से दो पर जयस समर्थित उम्मीदवार जीत गए।

विज्ञापन


प्रदेश की कुल 47 अनुसूचित जनजाति सीटों मेें से 24 सीट भाजपा को, 22 कांग्रेस को एक भारत आदिवासी पार्टी को मिली है। 2018 में 30 आदिवासी सीटें कांग्रेस ने जीती थी। इन सीटों ने ही सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अनुसूचित जाति की 35 सीटों में से इस बार भाजपा के हिस्से 26 सीटें आईं। कांग्रेस 9 सीटों पर ही जीत दर्ज करा पाई।
विज्ञापन


उमरिया जिले की बांधवगढ़ और मानपुर सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली, लेकिन शहडोल जिले मेें कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। यहां अनुसूचित जनजाति की जैतपुर, जयसिंह नगर, ब्योहारी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते। चितरंगी में राधा सिंह, धौहनी में कुंवर सिंह टेकाम चुनाव जीते। दोनो भाजपा उम्मीदवार हैं। अनूपपुर जिले में आदिवासी सीटों का मामला बराबरी का रहा। अनुपपूर सीट पर भाजपा और पुष्पराज गढ़ सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा, जबकि कटनी की बड़वारा सीट भाजपा ने जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर डिंडोरी जिले की शाहपुरा सीट भाजपा और डिंडोरी सीट कांग्रेस ने जीती। मंडला की तीन सीटों मेें से दो कांग्रेस के पास रही। मंडला सीट पर जयस के कोटे से अशोक मर्सकोले को टिकट दिया, लेकिन वे जीत नहीं सके। कांग्रेस की सीटों का इजाफा करने में छिंदवाड़ा की दोनों आदिवासी सीटें मायने रखती हैं। सिवनी जिले में मामला बराबरी का रहा। एक सीट कांग्रेस और एक भाजपा ने जीती। बैतूल जिले की दोनों आदिवासी सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई।


मालवा निमाड़ रहा कांग्रेस के लिए मददगार 
मालवा निमाड़ की 22 आदिवासी सीटों पर दोनों ही दलों की नजर थी, लेकिन झुकाव कांग्रेस की तरफ रहा। 22 में से 11 सीटें कांग्रेस के पास रहीं, जबकि दस सीटें भाजपा ने जीतीं। सैलाना सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश डोडियार ने जीत दर्ज कराई है। खरगोन जिले की दोनों आदिवासी सीटें भाजपा कांग्रेस से नहीं छीन पाई। आदिवासी अंचल की गंधवानी, कुक्षी, मनावर, सरदारपुर सीट पर पिछली बार की तरह कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा, लेकिन धरमपुरी में भाजपा ने परचम लहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed