{"_id":"67c0aed744fbb6fa4e0ad910","slug":"mp-cm-mohan-yadav-and-shivraj-singh-chauhan-reached-wedding-of-minister-tulsiram-silavat-s-son-bankim-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्री सिलावट के बेटे की शादी में BJP नेताओं का जमावड़ा, सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री चौहान भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्री सिलावट के बेटे की शादी में BJP नेताओं का जमावड़ा, सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री चौहान भी पहुंचे
Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
सार
इंदौर में हुई मप्र सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट के बेटे की शादी में भाजपा नेताओं का जमाबड़ा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता शादी समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
शादी में शामिल सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के बेटे की आज इंदौर में शादी हुई। इस विवाह समारोह में भाजपा के नेताओं का जमावड़ा रहा। पार्टी के कई बड़े नेता भी शादी समारोह में शामिल हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नव दंपति को आशीर्वाद देने शादी समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट से मंत्री तुलसीराम सिलावट के बेटे बंकिम के विवाह समारोह में शामिल हो कनाड़िया स्थित स्नेहजीव पैराडाईज गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने नवदंपति बंकिम और वसुधा को शुभाशीष प्रदान किया और शादी की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद वीडी शर्मा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
