फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Budget 2025: Announcement in the budget- Omkareshwar Lok will be built like Mahakal Lok

MP Budget 2025: बजट में घोषणा-महाकाल लोक की तरह ओंकारेश्वर लोक बनेगा

Wed, 12 Mar 2025 03:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Mar 2025 03:34 PM IST
सार

आदि शंकराचार्य ने बाल्यकाल में ओंकारेश्वर में निवास किया था। शिवराज सरकार के समय एकात्म धाम का निर्माण यहां शुरू हुआ था। शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा यहां स्थापित की गई है। अब प्रतिमा स्थल के आसपास के विकास कार्यों को किया जाएगा।

विज्ञापन
MP Budget 2025: Announcement in the budget- Omkareshwar Lok will be built like Mahakal Lok
ओंकारेश्वर लोक बनाने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार बजट में ओंकारेश्वर लोक बनाने की घोषणा की है। इसका निर्माण महाकाल लोक की तर्ज पर किया जाएगा। यहां पर्यटन की सुविधाएं बढ़ाई जाएगी और यहां के शिव पंचायतन मंदिर परिसर का विकास महाकाल लोक की तर्ज पर किया जाएगा। यहां भित्ति चित्र, प्रतिमाएं लगाई जाएगी। इससे ओंकारेश्वर का पर्यटन और बढ़ेगा। तीन साल में ओंकारेश्वर लोक बनकर तैयार होगा,क्योकि सिंहस्थ में आने वाले लोग ओंकारेश्वर भी जाएंगे।

विज्ञापन

 

आदि शंकराचार्य ने बाल्यकाल में ओंकारेश्वर में निवास किया था। शिवराज सरकार के समय एकात्म धाम का निर्माण यहां शुरू हुआ था। शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा यहां स्थापित की गई है। अब प्रतिमा स्थल के आसपास के विकास कार्यों को किया जाएगा। नागर शैली में अयोध्या के राम मंदिर की तरह ओंकारेश्वर में भी एक मंदिर बनाने की योजना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सिंहस्थ के लिए इस साल 2000 करोड़ के काम, उज्जैन की कनेक्टिविटी और शिप्रा पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन रोड व स्टेशन भी हो रहा तैयार

इंदौर-इच्छापुर फोरलेन मार्ग का निर्माण जारी है। इसके बनाने से इंदौर से ओंकारेश्वर तक की कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी। अभी इंदौर से ओंकारेश्वर जाने में दो घंटे लगते है, लेकिन फोरलेन बनने के बाद डेढ़ घंटे में ही ओंकारेश्वर पहुंचा जा सकेगा। मोरटक्का में नर्मदा तट पर जो ब्रिज बनेगा। उस पर देवी अहिल्या और मां नर्मदा की प्रतिमाएं भी लगेगी। ओंकारेश्वर के समीप एक अभ्यारण भी तैयार किया जा रहा है।मोरटक्का में रेलवे स्टेशन का भी विस्तार हो रहा है। मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक जाने वाले मार्ग को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed