फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP asked in Indore - How does Patis become so tasty?

Indore: 18 सांसदों ने लिया इंदौरी स्वाद का जायका, किसी ने पेटिस तो किसी ने फायर पान मुंह में दबाया

Wed, 18 Jan 2023 08:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 18 Jan 2023 08:57 PM IST
सार

विजय चाट हाउस के पेटिस खाकर एक सांसद ने पूछा कि आलू पेटिस इतना टेस्टी कैसे हो सकता है तो उन्हें बताया गया कि आलू का सिर्फ आवरण है। भीतर गिला और सूखा खोपरा और मसाला है।

विज्ञापन
MP asked in Indore - How does Patis become so tasty?
56 दुकान में पान खाते केरल के सांसद आरिफ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहरी विकास मंत्रालय की स्थाई समिति के 18 सांसद बुधवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के दौरे पर आए। दिनभर बैठकों और निरीक्षण के बाद शाम को जब वे शहर के पलासिया स्थित 56 दुकान बाजार पर पहुंचे तो इंदौरी रंग में ढल गए। किसी ने पपड़ी चाट की फरमाइश की तो किसी ने फायर पान मुंह में दबाया। 

विज्ञापन


56 दुकान स्थित विजय चाट हाउस के पेटिस खाकर एक सांसद ने पूछा, 'आलू पेटिस इतना टेस्टी कैसे हो सकता है?' उन्हें बताया गया कि आलू का सिर्फ खोल है, इसके भीतर गिला और सूखा खोपरा और मसाला है, जो पेटिस को टेस्टी बनाता है। सांसदों ने शिकंजी, बेंजो का भी लुत्फ लिया।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की कमेटी के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, रामचंद्र बोहरा, एस रामलिंगम, सुनील कुमार सोनी, के. लक्ष्मण, विनोद कुमार त्रिपाठी सहित 18 सांसद बुधवार को इंदौर आए। उन्होंने पहले लाइट हाउस प्रोजेक्ट देखा और प्रोजेक्ट की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर सफाई में छह बार लगातार कैसे पहले स्थान पर?
सांसदों के दल को इंदौर की सफाई ने काफी प्रभावित किया। वे ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गए और वहां कचरे से खाद बनाने का संयंत्र देखा। इसके अलावा वे कचरे से गैस बनाने वाले संयंत्र पर भी गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि आखिर लगातार छह बार इंदौर स्वच्छता में पहले पायदान पर कैसे आ सकता है? इस पर इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने उन्हें बताया कि इंदौरवासियों की जनभागीदारी से ही यह संभव हुआ है। छह साल पहले शहर इतना साफ नहीं था। इसमें घर घर कचरा संग्रहण की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


केरल के सांसद आरिफ ने खाया फायर पान
बुधवार शाम इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के साथ कमेटी के सदस्य 56 दुकान पहुंचे थे। यहां उन्होंने अलग-अलग व्यंजनों को चखा। इसके बाद वे एक पान की दुकान पर पहुंचे। यहां केरल के सांसद एएम आरिफ ने 'फायर पान' खाया। उन्हें देखकर दूसरे सांसदों ने भी इस पान का स्वाद चखा। आरिफ की पत्नी शहनाम ने कहा कि उन्हें इंदौर काफी पसंद आया। लोगों में भी प्रेमभाव है। कई शहरों की यात्रा की, लेकिन इंदौर में अपनापन मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed