फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mother's day election duty loksabha

मदर्स डे खास: चुनाव ड्यूटी में बच्चों को लेकर पहुंची माताएं, भीषण गर्मी पर जिम्मेदारी भारी

Sun, 12 May 2024 11:57 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 May 2024 11:57 AM IST
सार

इंदौर और आसपास के जिलों में मतदान कर्मियों ने ईवीएम मशीन कलेक्ट कर बूथों पर पहुंचना शुरू किया।

विज्ञापन
Mother's day election duty loksabha
आलीराजपुर में मतदान ड्यूटी कर बच्ची के साथ कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पौ फटते ही मतदान दलों को सामग्री वितरण का काम शुरू हो गया। आज मदर्स डे mother's day पर इससे जुड़े कुछ खास दृश्य भी दिखाई दिए। कई माताएं अपने बच्चों को लेकर भी चुनाव ड्यूटी में आईं।नेहरू स्टेडियम में इस बार कलेक्टर आशीष सिंह ने मतदान कर्मियों को सुविधापूर्ण ढंग से सामग्री वितरण और मतदान केंद्रों तक पहुँचने की समुचित व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए एक छोटा अस्पताल भी बनाया गया। मतदान दलों को गंतव्य तक ले जाने के लिए वाहन कतारबद्ध रखे गए। पहले मतदान दलों को सामग्री प्राप्ति के लिए काउंटर में लाइन लगाकर जाना पड़ता था लेकिन इस बार इंदौर में व्यवस्था बदली गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने यह व्यवस्था सुनिश्चित की कि मतदान दलों को कुर्सियों पर बैठाया जाए और मतदान सामग्री उनकी टेबल पर पहुँचाई जाए। स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों की टेबल तक सामग्री पहुँचाने के लिए ई रिक्शा का इंतज़ाम किया गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने मतदान दलों से मिल कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी। कलेक्टर आशीष सिंह के साथ आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्र भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


50 से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ी
सामग्री वितरण के दौरान नेहरू स्टेडियम में एक पुलिसकर्मी सुजीत वर्मा और एक कर्मचारी पुरुषोत्तम वाडगे की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने पर अस्थाई अस्पताल में ले जाया गया। दोपहर 1 बजे तक 50 से ज्यादा लोगों को सर दर्द और पेट दर्द की समस्या सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed