फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Monsoon has departed from Indore, now the coolness will gradually increase.

Indore: इंदौर से विदा हुआ मानसून, अब धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंडक

Sun, 08 Oct 2023 07:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 08 Oct 2023 07:18 PM IST
सार

अक्टूबर माह शुरू होते ही अब रात और सुबह गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है। फिलहाल हवा की दिशा उत्तरी बनी हुई है और आर्द्रता भी कम हो रही है। रविवार को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 20 डिग्री रहा।

विज्ञापन
Monsoon has departed from Indore, now the coolness will gradually increase.
इंदौर मेें सुबह ठंडक बढ़ने लगी है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अक्टूबर माह शुरू होते ही अब रात और सुबह गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है। फिलहाल हवा की दिशा उत्तरी बनी हुई है और आर्द्रता भी कम हो रही है। रविवार को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 20 डिग्री रहा। अगले दो-चार दिनों तक तापमान 30-32 के आसपास रहेगा।

विज्ञापन


आमतौर पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान 32 डिग्री तक और रात का 20 से 22 डिग्री तक रहता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मौसम बदलाव का दौर है। इस समय दिन में गर्मी रहती है और रात को ठंडक होने लगती है। इस मौसम को गुलाबी ठंड कहा जाता है। सप्ताहभर तक इस तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद शाम से ठंडक बढ़ने लगेगी।

विज्ञापन

45 इंच बारिश हुई मानसून सीजन में

शहर में मानसून भी ठीक रहा। जुलाई में शहर में 22 इंच बारिश हुई, लेकिन अगस्त माह सूखा बीता, पूरे माह सिर्फ तीन इंच बारिश हुई, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में झमाझम बारिश का दौर चला। एक दिन में आठ इंच से ज्यादा बारिश हो गई।  इंदौर में सितंबर की बारिश ने 61 साल का रिकार्ड तोड़ा। मानसून सीजन में शहर में 45 इंच बारिश हुई है। शहर के तालाब भी लबालब है और भूजल स्तर भी अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed